लाइव न्यूज़ :

क्या सच में शिल्पा शेट्टी और सलमान खान रिलेशनशिप में थे? इंटरव्यू में अभिनेत्री ने दिया जवाब

By भारती द्विवेदी | Updated: October 5, 2018 09:14 IST

एक साथ कई फिल्म करने की वजह से कुछ सालों पहले ये अफवाह थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Open in App

मुंबई, 5 अक्टूबर: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भले ही फिल्मों में उतनी सफलता ना मिली हो लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ, फिटनेस को लेकर हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपनी लाइफ से जुड़ी में चीजों पर खुलकर बात की है। शिल्पा ने सलमान खान के साथ अपने अफेयर की अफवाहों पर भी बात की है। शिल्पा और सलमान ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों ने 'दस', 'गर्व: प्राइड ऐंड ऑनर', 'औजार', 'फिर मिलेंगे', 'शादी करके फंस गया यार' जैसी फिल्में साथ में की है। एक साथ कई फिल्म करने की वजह से कुछ सालों पहले ये अफवाह थीं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

लेकिन ना तो सलमान खान ने और ना ही शिल्पा शेट्टी ने इन अफवाहों पर कभी कुछ बोला या उसे भाव दिया। इतने सालों बाद शिल्पा ने उस अफवाह पर सबकुछ साफ किया है। 'डेक्कन क्रॉनिकल' को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि अफेयर की बात सरासर गलती थी। दोनों ही हमेशा से ही बहुत अच्छे दोस्त थे। सलमान मेरे घर आते थे और जब भी मैं सोई होती थी तो वो मेरे पिता के साथ ड्रिंक शेयर करते और चले जाते थे।

मुझे याद है कि मेरे पिता की मौत के बाद भी सलमान मेरे घर आए थे और बार टेबल की तरफ जाकर बैठे गए। वहां बैठकर सलमान काफी देर तक रोते रहे। हमदोनों काफी अच्छे फैमिली फ्रेंड हैं। हमदोनों कभी डेट पर नहीं गए। गौरतलब है कि शिल्पा का बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार के साथ काफी सीरियस रिलेशनशिप था। लेकिन कहा जाता है कि अक्षय ने ट्विकंल खन्ना के लिए शिल्पा का दिल तोड़ दिया। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शिल्पा ने साल 2009 में लंदन बेस्ड कारोबारी राज कुंद्रा शादी कर ली। इनदोनों का एक बेटा भी है।

टॅग्स :शिल्पा शेट्टीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?