लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को दी सलाह, Tweet कर कहा- इस बार ताली-थाली को छोड़ कुछ सॉलिड...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 24, 2020 12:17 IST

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदीआज एक बार फिर रात को आठ बजे देश को संबोधित करेंगेपीएम के इस ट्वीट के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज एक बार फिर रात को आठ बजे देश को संबोधित करेंगे और कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर देश की जनता से बात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। ऐसे में पीएम के इस ट्वीट के बाद लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस पूजा बेदी ने पीएम को एक सहाल दी है।

पूजा बेदी हर एक सामाजिक और राजनीतिक विषय पर खुलकर राय रखती नजर आती हैं। वह बीजेपी के अच्छे और बुरे हर के पक्ष पर बात करती नजर आती हैं।अब उन्होंने फिर से एक ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) को संबोधित करते हुए लिखा है, 'रात 8 बजे पीएम हमें संबोधित करेंगे। मुझे उम्मीद है कि उनका भाषण ताली और थाली को छोड़ हमें कुछ ठोस उपाय मुहैया कराएगा जैसे- लॉकडाउन प्रोटोकॉल, आर्थिक राहत पैकेज, चिकित्सा राहत उपाय, करों में कमी से कारोबारियों को राहत ताकि वह अपने कर्मचारियों को काम से न निकालें, टैक्स फाइलिंग की समय सीमा का विस्तार इत्यादि।

पूजा बेदी की बात करें तो वह हर एक समसामयिक मुद्दे पर आज कल अपनी बात रखती नजर आ रही हैं। फिल्मों में काम करने के अलावा पूजा टेलीविजन टॉक शो भी होस्ट कर चुकी हैं।. एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो वह 'विषकन्या', 'जो जीता वो ही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और 'शक्ति' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदीपूजा बेदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव