लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस पूजा बत्रा कर रही हैं 'टाइगर जिंदा है' के इस एक्टर को डेट, पहले हो चुका है तलाक

By मेघना वर्मा | Updated: June 20, 2019 11:38 IST

पूजा बत्रा अपने बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। विरासत, हसीना मान जाएगी, कहीं प्यार ना हो जाए और नायक जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया है।

Open in App

'विरासत' फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मगर इस बार वो अपने फिल्म करियर नहीं बल्कि अपने निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। खबर है कि पूजा टाइगर जिंदा है एक्टर नवाज शाह को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से किया है। जिसमें उन्होंने पूजा के साथ फोटो शेयर की है। 

नवाब इन दिनों पूजा के साथ वेकेशन पर हैं। यहीं से उन्होंने एक्ट्रेस के साथ एक फोटो शेयर की है। जिसमें दोनों की केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती है। वहीं ये फोटो शेयर करते हुए एक्टर नवाब ने एक स्वीट कैप्शन भी लिखा है। नवाब ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'वो इंसान जो जिंदगी को जिंदगी बनाती हैं।' 

हलांकि इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं दिया गया है। मगर फिर भी इन दोनों की फोटोज और केमेस्ट्री देखकर तो यही लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। नवाब ने ईद पर किए एक पोस्ट पर लिखा, '46 साल लगे मेरे सोल को तैयार करने में, हैप्पी ईद सोलमेटर।' इस पर पूजा ने रिप्लाई किया, 'अगर आपका सोलमेट आपके साथ है तो जिंदगी एक पार्टी है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार 'ABCD 2' फिल्म में दिखाई दी थीं। वहीं नबाव भाग मिल्खा भाग, दिलवाले और डॉन 2 जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। पूजा की पहली शादी सर्जन डॉक्टर सोनू एस आलूवाहिला से कर चुकी हैं। मगर दोनों के बीच कुछ सही नहीं रहा तो साल 2011 में दोनों ने तलाक ले लिया। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!