लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री नुसरत भरुचा युद्धग्रस्त इजराइल से सुरक्षित वापस लौटीं, युद्ध की स्थिति को लेकर सवाल पर साधी चुप्पी

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2023 16:04 IST

नुसरत रविवार को दोपहर के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचीं और कई मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया, जो इजराइल में उनके समय के बारे में अधिक जानना चाहते थे। मध्य पूर्वी देश देश इस वक्त युद्ध की स्थिति में है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाचार एजेंसी एएनआई ने अभिनेता के आगमन पर उनका एक वीडियो साझा कियाबॉलीवुड अभिनेत्री इजराइल में फंसी हुई थी, जो युद्धग्रस्त है मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने रविवार दोपहर के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पत्रकारों से बात नहीं की। वह इजराइल में फंसी हुई थी, जो युद्धग्रस्त है। नुसरत भरूचा आखिरकार रविवार को इजराइल से सुरक्षित भारत लौट आईं। समाचार एजेंसी एएनआई ने अभिनेता के आगमन पर उनका एक वीडियो साझा किया। वह रविवार को दोपहर के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचीं और कई मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया, जो इजराइल में उनके समय के बारे में अधिक जानना चाहते थे। मध्य पूर्वी देश देश इस वक्त युद्ध की स्थिति में है।

मीडिया के सवालों पर नुसरत ने कुछ नहीं कहा और वह अपनी प्रतीक्षा कर रही कार की ओर बढ़ी। वह बिना मेकअप के थी और थकी हुई लग रही थीं। उन्होंने गुलाबी रंग का को-ऑर्ड सेट पहना था और कमर पर एक स्लिंग बैग लपेटा हुआ था। उनके पबलिस्ट जानकारी देते हुए कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस हमास आतंकवादियों द्वारा देश पर हमले के बाद इज़राइल में फंसे हुई थीं। वह हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए इज़राइल गई थीं, जो 28 सितंबर और 7 अक्टूबर तक चला।

उनके आगमन से पहले, उनके पबलिस्ट ने कहा, "आखिरकार हम नुसरत से संपर्क करने में कामयाब रहे और दूतावास की मदद से उन्हें सुरक्षित घर वापस लाया जा रहा है। सुरक्षा के लिए, अधिक विवरण साझा नहीं किया जा सकता है, लेकिन जैसे ही वह भारत में उतरेगी, हम आपको सूचित करेंगे। हमें राहत है और भगवान का शुक्र है कि वह सुरक्षित है और भारत आ रही है।''

शनिवार को दिन के समय गाजा पट्टी से हमास के आतंकवादियों द्वारा किए गए एक आश्चर्यजनक हमले में कम से कम 22 इजरायलियों के मारे जाने के बाद नुसरत की टीम का कथित तौर पर उनसे संपर्क टूट गया था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने "युद्ध" की घोषणा की और कहा कि उनका देश अपने दुश्मन से "अभूतपूर्व कीमत" वसूल करेगा।

टॅग्स :नुसरत भरूचाइजराइलHamasबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?