लाइव न्यूज़ :

'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार नीभाने वाली ऐक्ट्रेस मनीषा यादव का हुआ निधन

By वैशाली कुमारी | Updated: October 3, 2021 15:11 IST

मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया हैऐक्ट्रेस मनीषा यादव  का 1 अक्टूबर को निधन हो गया

टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार नीभाने वाली ऐक्ट्रेस मनीषा यादव  का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। मनीषा यादव के मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मनीषा यादव का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ है।

बतादें कि मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकरी दी है। परिधि ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा यादव।'

ईटाइम्स से एक बातचीत के दौरान परिधि शर्मा ने कहा, 'हमारे शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद मैं उनसे लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हम लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और इस ग्रुप में वो सभी ऐक्ट्रेसेस हैं जो शो में बेगम के किरदार में थीं। इस ग्रुप के जरिए हम लोग संपर्क में रहते हैं और अगर किसी को अपने से जुड़ी कुछ जरूरी बात शेयर करनी हो तो हम ग्रुप पर करते थे। कल मुझे इस ग्रुप के जरिए मनीषा यादव के निधन के बारे में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।'

बातकरें मनीषा यादव कि तो हाल में बीती जुलाई को मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। मनीषा यादव ने लिखा था, 'पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो। मैं तुम्हारी मम्मा होने पर धन्य महसूस करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।' 

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!