'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार नीभाने वाली ऐक्ट्रेस मनीषा यादव का हुआ निधन
By वैशाली कुमारी | Updated: October 3, 2021 15:11 IST2021-10-03T15:09:31+5:302021-10-03T15:11:23+5:30
मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकरी दी है।

मनीषा यादव
टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' में सलीमा बेगम का किरदार नीभाने वाली ऐक्ट्रेस मनीषा यादव का 1 अक्टूबर को निधन हो गया। मनीषा यादव के मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि मनीषा यादव का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हुआ है।
बतादें कि मनीषा यादव की को-स्टार परिधि शर्मा ने इस दुखद खबर को कन्फर्म किया है। परिधि शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये मनीषा यादव की तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकरी दी है। परिधि ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ये खबर दिल तोड़ने वाली है। आरआईपी मनीषा यादव।'
ईटाइम्स से एक बातचीत के दौरान परिधि शर्मा ने कहा, 'हमारे शो के ऑफ एयर हो जाने के बाद मैं उनसे लगातार संपर्क में नहीं थी। लेकिन हम लोगों का एक वॉट्सऐप ग्रुप है जिसका नाम मुगल है और इस ग्रुप में वो सभी ऐक्ट्रेसेस हैं जो शो में बेगम के किरदार में थीं। इस ग्रुप के जरिए हम लोग संपर्क में रहते हैं और अगर किसी को अपने से जुड़ी कुछ जरूरी बात शेयर करनी हो तो हम ग्रुप पर करते थे। कल मुझे इस ग्रुप के जरिए मनीषा यादव के निधन के बारे में पता चला और मैं शॉक्ड रह गई।'
Happy 1st Birthday my precious baby!!!♥️🧿
— Manisha Yadav (@manishayadav164) June 30, 2021
My little rainbow boy💙you have been such a light in my life during a season of a hard year. I’m so blessed and thankful to be your mumma. I love you so much♥️♥️♥️ pic.twitter.com/GCxy5h4eWn
बातकरें मनीषा यादव कि तो हाल में बीती जुलाई को मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। मनीषा यादव ने लिखा था, 'पहला जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। तुम मेरे जीवन में कठिन समय के दौरान एक रोशनी की तरह रहे हो। मैं तुम्हारी मम्मा होने पर धन्य महसूस करती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।'