लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

By अनिल शर्मा | Updated: March 12, 2023 12:35 IST

माधुरी अपनी मां के काफी करीब थीं।  माधुरी की दो बहनें रूपा और भारती हैं और एक भाई है जिसका नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी हमेशा मदर्स डे पर अपनी मां को याद करती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देस्नेहलता दीक्षित का रविवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया।अंतिम संस्कार आज दोपहर 3-4 बजे के बीच वर्ली के श्मशान घाट में किया जाएगा।

मुंबईः अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का रविवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। माधुरी और उनके पति डॉ. श्रीराम नेने ने बयान जारी किया। बयान मे कहा गया है- "हमारी प्यारी आई आज सुबह अपने करीबियों की मौजूदगी में शांतिपूर्वक चल बसीं।" उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3-4 बजे के बीच वर्ली के श्मशान घाट में किया जाएगा।

माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था- “हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”

माधुरी अपनी मां के काफी करीब थीं।  माधुरी की दो बहनें रूपा और भारती हैं और एक भाई है जिसका नाम अजीत दीक्षित है। माधुरी हमेशा मदर्स डे पर अपनी मां को याद करती थीं। पिछले साल मदर्स डे पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा था- 'जो भी मैं थी जो भी मैं हूं और जो भी मैं होंगी मैं आपकी परछाई हूं आई हैप्पी मदर्स डे' 

टॅग्स :माधुरी दीक्षितहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !