लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने कारोबारी सोहेल कथूरिया से की सगाई, एफिल टॉवर के सामने घुटनों के बल बैठकर कथूरिया ने पहनाई अंगूठी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2022 15:28 IST

मीडिया की खबरों के मुताबिक, दोनों चार दिसंबर को राजस्थान में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मोटवानी ने टेलीविजन शो ‘देस में निकला होगा चांद’ से अपने करियर की शुरुआत की इसके बाद...

Open in App
ठळक मुद्दे हंसिका ने सोशल मीडिया पर कथूरिया की ओर से मिले विवाह प्रस्ताव की तस्वीरें साझा की हैं। कथूरिया ने उनकी पोस्ट पर कमेंट में कहा, ‘‘तुम्हें बहुत सारा प्यार...मेरी जिंदगी...।अभिनेता वरुण धवन, अनुष्का शेट्टी सहित फिल्म जगत के सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी।

मुंबईः अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने कारोबारी सोहेल कथूरिया से सगाई कर ली है। अभिनेत्री ने बुधवार इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। हंसिका ने सोशल मीडिया पर कथूरिया की ओर से मिले विवाह प्रस्ताव की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उद्यमी एफिल टॉवर के सामने घुटनों के बल बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं।

मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘अभी और हमेशा के लिए।’’ कथूरिया ने उनकी पोस्ट पर कमेंट में कहा, ‘‘तुम्हें बहुत सारा प्यार...मेरी जिंदगी। अभी और हमेशा के लिए।’’ अभिनेता वरुण धवन, अनुष्का शेट्टी, खुशबू सुंदर, ईशा गुप्ता और करण टैकर सहित फिल्म जगत के सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी।

मीडिया की खबरों के मुताबिक, दोनों चार दिसंबर को राजस्थान में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। मोटवानी ने टेलीविजन शो ‘देस में निकला होगा चांद’ से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में ‘शाका लाका बूम बूम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘सोन परी’ में दिखाई दीं। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई...मिल गया’ में एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय किया था। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!