लाइव न्यूज़ :

'बाहुबली' की 'देवसेना' हुईं घायल, इस फिल्म की कर रही थीं शूटिंग

By मेघना वर्मा | Updated: June 27, 2019 14:50 IST

ऐसा नहीं है कि पहली बार सेट पर घायल हुई हैं। इसके पहले भी बाहुबली की शूटिंग के दौरान भी अनुष्का एक सीन को करते हुए चोटिल हो गई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का शेट्टी सुपरहिट फिल्म बाहुबली में देवसेना के किरदार में दिखाई दी थीं। जल्द ही अनुष्का शेट्टी सैरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म में दिखेंगी।

बाहुबली फिल्म में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली देवसेना यानी एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी एक मूवी के शूटिंग के दौरान अचानक से ही घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि अनुष्का शेट्टी एक  फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। जहां अचानक से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

एक इंटरटेनमेंट पोर्टल की मानें तो अनुष्का शेट्टी सैरा नरसिम्हा रेड्डी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इसी शूटिंग के दौरान अनुष्का शेट्टी घायल हो गईं। इस फिल्म में वो एक्टर चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि सेट पर शूटिंग के दौरान अनुष्का को पैर में चोर लगी और उनकी पैर की हड्डी टूट गई। जिसकी वजह से वो जख्मी हो गईं। डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

चिरंजीवी भी थे मौजूद

खबर के मुताबिक जिस समय अनुष्का के साथ ये घटना हुई उस समय सेट पर एक्टर चिरंजीवी भी मौजूद थे। डॉक्टर्स की सलाह पर अनुष्का अभी रेस्ट पर हैं। अब वो कुछ समय बाद ही एक्टिंग फील्ड पर वापिस आएंगी। 

बाहुबली के सेट पर भी हो चुकी हैं घायल

ऐसा नहीं है कि पहली बार सेट पर घायल हुई हैं। इसके पहले भी बाहुबली की शूटिंग के दौरान भी अनुष्का एक सीन को करते हुए चोटिल हो गई थीं। बता दें सैरा नरसिम्हा रेड्डी की फिल्म में अनुष्का शेट्टी के साथ चिरंजीवी और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। इस फिल्मा का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। 

टॅग्स :अनुष्का शेट्टी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसाउथ की रोंगटे खड़े कर देनेवाली फिल्म 'कतानार', पहली झलक देखकर भूल जाएंगे बाहुबली और पुष्पा को...

फ़ैशन – ब्यूटीअनुष्का शेट्टी जैसी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आजमाएं ये 3 टिप्स, जानें एक्ट्रेस के खूबसूरत बालों का राज

बॉलीवुड चुस्की'बाहुबली' की देवसेना अनुष्का शेट्टी के बर्थडे पर देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें, रियल लाइफ में हैं बेहद स्टाइलिश

बॉलीवुड चुस्की3 Years Of Baahubali 2: कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? इस एक जवाब के लिए थिएटर्स में फैंस की लग गई थी लाइन

बॉलीवुड चुस्कीप्रभास को लेकर ये क्या बोल गईं अनुष्का शेट्टी ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?