लाइव न्यूज़ :

उन्होंने मेरा गला घोंटने की कोशिश की, मुझे बिस्तर पर पटक दिया था; लूटपाट को लेकर बोलीं अभिनेत्री अलंकृता

By अनिल शर्मा | Updated: September 11, 2021 11:36 IST

अलंकृता ने कहा कि जब उनके साथ ये हादस हो रहा था, उन्होंने अपने केयरटेकर को आवाज दी, जो उस वक्त नीचे था। उसी ने पुलिस को बुलाया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही लूटेरे दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व ब्यूटी क्वीन इंटीरियर डिजाइनिंग के एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में चंडीगढ़ आई हुई हैंअलंकृता के मुताबिक लुटेरों में से एक ने उस पर पूरा होमवर्क किया थावह जानता था कि मेरी नौकरानी कब जाती है और कब मैं घर पर अकेली होती हूं

चंडीगढ़ः अभिनेत्री अलंकृता सहाय से चंडीगढ़ में किराए के मकान में 3 लोगों द्वारा उनसे चाकू की नोंक पर लूटपाट की गई थी। लूटेरों ने उन्हें घर में बंधक बनाकर  ₹6.50 लाख लूट लिए थे। जिसके बाद से ही अभिनेत्री का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

इस घटना को लेकर अंलकृता का बयान आया है। अभिनेत्री ने घटना के बारे में बताते हुए कहा, तीन लोग जबरन मेरे घर में घुसे और उन्होंने 6.5 लाख रुपये का सामान और नकद भी चुरा लिया। यह सबसे क्रूर कृत्य था। बकौल अलंकृता- मैं बहुत पागल हूं। जब मैं अपनी आँखें बंद करती हूँ, तो मैं देखती हूं कि वे तीन आदमी मुझ पर हमला कर रहे हैं, मुझे पिन कर रहे हैं और मुझे मार रहे हैं। मेरे घर में जरा सी भी आवाज होती है तो मैं डर जाती हूं।

अलंकृता ने आगे बताया, उन्होंने मेरा गला घोंटने की कोशिश की, मेरा मुंह दबाया और...मुझे बिस्तर पर पटक दिया था। बकौल अलंकृता, उन्होंने मेरी पीठ, गर्दन और माथे पर वार किया। उन्होंने मुझे गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। 

अलंकृात ने कहा कि जब उनके साथ ये हादस हो रहा था, उन्होंने अपने केयरटेकर को आवाज दी, जो उस वक्त नीचे था। उसी ने पुलिस को बुलाया। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही लूटेरे दरवाजे और खिड़कियों को तोड़ना शुरू कर दिए।

बकौल अलंकृता- मैंने दरवाजे को पकड़ रखा था क्योंकि उन्होंने इसे तोड़ने की कोशिश की थी। मैंने खुद को बचाने और उनसे लड़ने की पूरी कोशिश की। मैंने इन लुटेरों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और खुद को बचाया। अभिनेत्री ने रोते हुए कहा कि उन्होंने मुझे मार डाला होता।

पूर्व ब्यूटी क्वीन इंटीरियर डिजाइनिंग के एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में चंडीगढ़ आई हुई हैं। बताती है कि लुटेरों में से एक ने उस पर पूरा होमवर्क किया था। वह जानता था कि मेरी नौकरानी कब जाती है और कब मैं घर पर अकेली होती हूं। वास्तव में वह वही आदमी था जो कुछ दिनों पहले मेरे घर में फर्नीचर पहुंचाने आया था, उसने ही यह सब योजना बनाई थी।

सहाय ने कहा कि केवल एक चीज जो उन्हें स्थिति के बारे में अच्छा महसूस कराती है, वह यह है कि वह बहादुर थी। “एक वरिष्ठ पुलिस वाले ने मेरे प्रजेंस ऑफ माइंड के लिए मेरी सराहना की। यह जानकर अच्छा लगा कि मैं बहादुर थी। मैं अब सिर्फ शिकार नहीं बनना चाहती। मुझे इससे ऊपर उठना है।

कौन हैं अलंकृता सहाय?

अलंकृता सहाय एक बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जो मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। वह एक महीने पहले ही चंडीगढ़ में शिफ्ट हुई हैं। साल 2014 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकीं अलंकृता पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अभिनय के सिलसिले में चंडीगढ़ आई हुईं थीं जबकि माता-पिता दिल्ली में ही हैं।

 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?