लाइव न्यूज़ :

'रामायण' में 'सुग्रीव' का रोल अदा करने वाले एक्टर का निधन, अरुण गोविल ने जताया शोक

By अमित कुमार | Updated: April 9, 2020 13:54 IST

'रामायण' में वानर राज सुग्रीव रावण से युद्ध में राम की मदद करते हैं। सुग्रीव यानी श्याम सुंदर कलानी की मौत की खबर सुनने के बाद रामायण के कलाकार लगातार उन्हें लेकर शोक प्रकट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है।श्याम सुंदर कलानी के एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही की थी।

रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर लोगों का मनोरंजन कर रही है। इस बीच शो से जुड़े एक कलाकार को लेकर बेहद दुख की खबर सामने आई है। रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है। अरुण गोविल ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्याम सुंदर कलानी ने रामायण में सुग्रीव और बालि का किरदार निभाया था।

अरुण गोविल ने ट्विटर पर शोक संदेश में लिखा- मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़्सियत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' अरुण गोविल के अलावा रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी ने भी उनकी मौत पर शोक प्रकट की है। 

श्याम सुंदर कलानी के एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही की थी। 'द कपिल शर्मा शो' में श्याम सुंदर कलानी को लेकर यह बात सामने आई थी कि वह खुद रामानंद सागर के पास सुग्रीव का रोल मांगने गए थे। कुछ दिन पहले रामायण की टीम वहां पहुंची थी जहां पर कई बातों का खुलासा किया गया था। बता दें कि रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी, सीता का दीपिका चिखालिया, हनुमान का दारा सिंह और रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।

टॅग्स :रामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!