लाइव न्यूज़ :

अर्वाड लेने पहुंचे अभिनेता शाहनवाज प्रधान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाने के बाद हुई मौत

By अनिल शर्मा | Updated: February 18, 2023 09:34 IST

शाहनवाज ने 90 के दशक के कई मशहूर टीवी धारावाहिकों मे काम किया जिनमें प्रमुख रूप से 'देख भाई देख', 'अलिफ लैला' व 'ब्योमकेश बक्शी' शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे रिपोर्ट के मुताबिक, शाहनवाज शुक्रवार रात एक कार्यक्रम में अवॉर्ड लेने पहुंचे थे।बीच कार्यक्रम में उन्हें सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।

मुंबईः लोकप्रिय टीवी अभिनेता शाहनवाज प्रधान का मुंबई में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। वह 56 वर्ष के थे। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात एक कार्यक्रम में अवॉर्ड लेने पहुंचे थे जहां वह कुछ देर बाद गिर गए। उन्हें तुरंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि उनकी जान नहीं बच पायी।

शाहनवाज को बीच कार्यक्रम में ही अचानक उन्हें सीने में दर्द होने लगा। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां रात में उनका निधन हो गया। अभिनेता और शाहनवाज प्रधान के को-एक्टर राजेश तैलंग ने अभिनेता के निधन की पुष्टी की है। उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें शाहनवाज प्रधान के निधन का जिक्र किया।

  शाहनवाज ने 90 के दशक के कई मशहूर टीवी धारावाहिकों मे काम किया जिनमें प्रमुख रूप से 'देख भाई देख', 'अलिफ लैला' व 'ब्योमकेश बक्शी' शामिल हैं। टीवी सीरियल के अलावा शाहनवाज ने 'फैंटम' व 'रईस' जैसी फिल्मों में भी काम किया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!