लाइव न्यूज़ :

उससे शादी करने के बजाय बेटी को जहर दे देना चाहिए था, रंजीत ने कहा- शादी के बाद मेरी सास से बोले थे पत्नी के रिश्तेदार

By अनिल शर्मा | Updated: September 28, 2021 15:50 IST

रंजीत ने आगे कहा कि उनके छोटे भाई और बहन की शादी हो चुकी थी और उनके माता-पिता चाहते थे कि उनका भी घर बस जाए।

Open in App
ठळक मुद्देरंजीत ने कहा कि खलनायक की छवि की वजह से शादी में भी दिक्कतें हो रही थींशादी के बाद पत्नी के रिश्तेदार सास से बेटी के शरीर को चेक करने के लिए कहा करते थेः रंजीत

मुंबईः अभिनेता रंजीत 70 के दशक में सबसे लोकप्रिय हिंदी फिल्म खलनायकों में से एक थे। रंजीत ने करियर में सैकड़ों फिल्में कीं लेकिन उनकी भूमिका का फिल्म दर फिल्म दोहराव होता रहा। इसकी वजह से रंजीत को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा। रंजीत ने इसको लेकर खुद कहा है कि उन्होंने अपने लिए 'मोलेस्टर' या 'बलात्कार विशेषज्ञ' के रूप में एक छवि बनाई।

अपने एक हालिया साक्षात्कार में रंजीत ने इन पहलुओं पर बातें की हैं। कि कैसे खलनायक और बलात्कारी की भूमिकाओं ने ना सिर्फ करियर पर असर डाला बल्कि अपने लिए जीवनसाथी ढूंढना और रखना भी मुश्किल हो गया था।

बकौल रंजीत, मैंने अपने माता-पिता को कभी लड़ते नहीं देखा; मेरी पत्नी की अपनी राय है और हमारे अपने तर्क हैं, खासकर राजनीति पर क्योंकि हमारे विचार बहुत अलग हैं। पत्नी से कैसे मिले थे, इस बात का जवाब देते हुए रंजीत ने कहा कि वह उसे (पत्नी) अपनी फिल्म में भूमिका देने जा रहे थे। लेकिन उनके माता-पिता ने उसे पसंद कर लिया। रंजीत ने बताया, मेरे माता-पिता ने उसे पसंद कर लिया। वह आधुनिक थी फिर भी घरेलू थी और अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी बोल सकती थी - मुझे और क्या चाहिए।

रंजीत ने आगे कहा कि उनके छोटे भाई और बहन की शादी हो चुकी थी और उनके माता-पिता चाहते थे कि उनका भी घर बस जाए। रंजीत ने कहा, मेरे माता-पिता वास्तव में मुझे घर बसाने के लिए उत्सुक थे। पर उन दिनों के रंजीत को कौन अपनी बेटी देता है। अभिनेता की मानें तो इससे न केवल फिल्मों में बेहतर भूमिकाएं पाने के उनके अवसरों को बाधित किया बल्कि उनके निजी जीवन में भी कई रुकावटें पैदा कीं। 

रंजीत ने कहा कि जब आलोक से शादी गई और उनके कुछ रिश्तेदारों को ये बात पता चली तो उन्होंने सास पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने सास से कहा था कि उन्हें अपनी बेटी को मुझसे शादी करने देने के बजाय उसे जहर दे देना चाहिए था या उसे डुबो देना चाहिए था। यही नहीं रिश्तेदारों ने सास से मेरी पत्नी के शरीर को चेक करने के लिए कहा था। क्योंकि उन्हें इस बात पर विश्वास था कि मैं उसे शराब के नेश में रोज शाम मारता होऊंगा। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!