लाइव न्यूज़ :

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, शूटिंग के दौरान छात्र को टक्कर मारने पर केस दर्ज, जानें मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: December 13, 2022 08:04 IST

रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन राजपाल यादव और उनकी टीम ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास सुबह शुरू की। घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देएक हिंदी फिल्म की शूटिंग के दौरान स्कूटर पर सवार राजपाल यादव ने एक छात्र को टक्कर मार दी जिससे वह कथित रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में छात्रा ने कर्नलगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और फिल्म की टीम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।यादव ने शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि छात्र सहित कुछ लोगों ने शूटिंग को बाधित करने की कोशिश की, जो जिला प्रशासन की अनुमति से चल रही थी।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कटरा इलाके में एक हिंदी फिल्म की शूटिंग के दौरान स्कूटर पर सवार बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने एक छात्र को टक्कर मार दी जिससे वह कथित रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में छात्रा ने कर्नलगंज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और फिल्म की टीम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, यादव ने शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया कि छात्र सहित कुछ लोगों ने शूटिंग को बाधित करने की कोशिश की, जो जिला प्रशासन की अनुमति से चल रही थी। कर्नलगंज थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर राम मोहन राय ने कहा कि यादव जिस स्कूटर पर सवार थे, वो पुराना था। उन्होंने ये बताया कि क्लच का तार टूटने के बाद अभिनेता ने नियंत्रण खो दिया और छात्र को टक्कर मार दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि छात्र को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने ये भी कहा कि हालांकि आगे की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजपाल यादव और उनकी टीम ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग लक्ष्मी टॉकीज चौराहे के पास सुबह शुरू की। घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। 

इसके बाद टीम बैंक रोड की ओर बढ़ी, जहां यादव को स्कूटर चलाते हुए फिल्माया जा रहा था।

टॅग्स :राजपाल यादवप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

बॉलीवुड चुस्कीजेल से बाहर आते ही भतीजी की शादी में झूमे राजपाल यादव, वायरल हुआ डांस वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?