लाइव न्यूज़ :

बड़ी खबर: हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे रजनीकांत की तब‍ीयत हुई खराब, अस्‍पताल में भर्ती

By अमित कुमार | Updated: December 25, 2020 14:22 IST

साउथ और बॉलीवुड के स्टार रजनीकांत को हैदराबाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रजनीकांत पिछले कुछ दिनों से एक फिल्म की शूटिंग में बिजी थे।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिन पहले रजनीकांत का कोरोना टेस्ट किया गया था, जो कि नेगेटिव आया था।कोरोना टेस्ट कराने के बाद रजनीकांत ने खुद को अलग कर लिया था।अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुपर‍स्‍टार रजनीकांत से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में शूटिंग कर रहे रजनीकांत की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उनके ब्‍लडप्रेशर में लगातार उतार-चढ़ाव आने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हैदराबाद के अपोलो अस्पताल की देख-रेख में रजनीकांत का इलाज किया जा रहा है।

अपोलो अस्पताल ने कन्फर्म किया है कि उनके ब्लड प्रेशर में तेजी से उतार चढ़ाव हो रहा है। कुछ दिन पहले रजनीकांत की फिल्म 'अन्नाथे' के सेट पर कई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी क्‍योंकि इस फिल्म की क्रू के 8 सदस्य कोरोना पॉजिटिव थे। इसी के बाद रजनीकांत ने खुद को क्वारंटीन कर ल‍िया था। 

रजनीकांत को आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सेट पर कुछ लोगों का कोविड -19 पॉजिटिव रिजल्ट आया था। रजनीकांत का 22 दिसंबर को कोविड -19 जांच किया गया था जो कि नेगेटिव पाया गया। तब से, उन्होंने खुद को अलग कर लिया और क्वारंटीन में रहने लगे।

इसके बाद रजनीकांत के ब्लड प्रेशर में गंभीर उतार-चढ़ाव दिखाई दे रहे थे। जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब तक उनका डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा, तब तक उनकी अस्पताल में जांच और निगरानी की जाएगी।

टॅग्स :रजनीकांतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!