लाइव न्यूज़ :

कौन थे पंकज धीर?, "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाकर...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 15, 2025 15:32 IST

धीर ने 1980 के दशक में अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी और कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं।

Open in App
ठळक मुद्देCINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया।आज सुबह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। महाकाव्य "महाभारत" के छोटे पर्दे पर रूपांतरण में कर्ण की भूमिका मिली।

मुंबईः बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में योद्धा कर्ण की भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेता पंकज धीर का 15 अक्टूबर को निधन हो गया। पुराने दोस्त, सहकर्मी और CINTAA सदस्य अमित बहल ने खबर की पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, पंकज पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। हालाँकि उन्होंने इससे जंग लड़ी, लेकिन कुछ महीने पहले यह बीमारी फिर से उभर आई, जिससे उनकी हालत बेहद खराब हो गई। उनकी इस बीमारी से संबंधित एक बड़ी सर्जरी भी हुई थी। CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) की ओर से एक आधिकारिक बयान जारी किया गया।

धीर के निधन की खबर की पुष्टि की गई। अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के बगल में किया जाएगा। बीआर चोपड़ा के मशहूर धारावाहिक "महाभारत" में कर्ण और ‘चंद्रकांता’ में राजा शिवदत्त की भूमिका निभाने के लिए मशहूर टेलीविजन अभिनेता पंकज धीर का कैंसर के चलते 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

धीर के मित्र और फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया, "आज सुबह कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। पिछले कुछ महीनों में उन्हें कई बार अस्पताल जाना पड़ा।’’ उनका अंतिम संस्कार आज शाम में किया जाएगा। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले धीर ने 1980 के दशक में अभिनेता के रूप में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी और कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाई थीं।

उन्हें बड़ा ब्रेक 1988 में मिला जब उन्हें महाकाव्य "महाभारत" के छोटे पर्दे पर रूपांतरण में कर्ण की भूमिका मिली। इसके बाद, उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई और उन्होंने "सड़क", "सनम बेवफा" और "आशिक आवारा" जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया। 1994 से 1996 तक, धीर ने टीवी धारावाहिक "चंद्रकांता" में अभिनय किया, जो लेखक देवकी नंदन खत्री के 1888 में लिखे गए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित था। उन्होंने काल्पनिक राज्य चुनारगढ़ के राजा शिवदत्त की लोकप्रिय भूमिका निभाई।

उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्मों में बॉबी देओल की "सोल्जर", शाहरुख खान की "बादशाह", अक्षय कुमार की "अंदाज", और अजय देवगन की "जमीन" और "टार्जन" शामिल हैं। 2000 के दशक के अंत में, धीर कई धारावाहिकों "तीन बहुरानियां", "राजा की आएगी बारात" और "ससुराल सिमर का" में दिखाई दिए। उनके परिवार में पत्नी अनीता धीर और बेटा निकेतन धीर हैं, जो खुद भी अभिनेता हैं।

टॅग्स :महाभारतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?