लाइव न्यूज़ :

फिल्म 'मरजावां' की तरह 'दबंग 3' भी होगी सुपर फ्लॉप! इस एक्टर ने की भविष्यवाणी

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 29, 2019 16:16 IST

फिल्म 'दबंग 3' इस समय विवादों के दायरे में आ गई है। यह विवाद इस फिल्म के हाल ही में आए गाने 'हुड-हुड' की वजह से हो रहा है। अब इस फिल्म के फ्लॉप होने की खबरें भी चल रही हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' काफी लंबे समय से चर्चा में है। सलमान खान के फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन यह फिल्म इस समय विवादों के दायरे में आ गई है। यह विवाद इस फिल्म के हाल ही में आए गाने 'हुड-हुड' की वजह से हो रहा है। 

इसी बीच अब बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान का भी एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाले कमाल आर खान ने यह भविष्यवाणी की है कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' सुपर फ्लॉप होने वाली है।

कमाल आर खाने ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा... "सलमान खान के फैंस, प्लीज चिल करो। मैं यह स्वीकार कर रहा हूं कि सलमान खान बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं। लेकिन अब लोग पुरानी साउथ मसाला फिल्म जैसे 'दबंग 3' देखने में कोई दिलचस्पी नहीं रखते हैं। यही वजह है कि फिल्म 'मरजावां' की तरह फिल्म 'दबंग 3' भी सुपर फ्लॉप होगी!"

कमाल आर खान ने फिल्म दबंग 3 को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक और ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, "फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर सुपर फ्लॉप है। इस फिल्म के अब तक जितने भी गाने रिलीज हुए हैं वे भी फ्लॉप हुए हैं। मतलब, यह फिल्म मल्टीप्लेक्स दर्शकों से बहुत दूर चली गई है। अब सिर्फ रिक्शावाले और लुक्खे लोग ही इस फिल्म को देखेंगे। इसका मतलब है कि यह फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा का कारोबार नहीं कर पाएगी। इसका मतलब यह हुआ कि फिल्म 'दबंग 3' सुपर फ्लॉप होने जा रहा है।"

टॅग्स :दबंग 3सलमान खानमरजावां मूवीबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?