लाइव न्यूज़ :

अभिनेता जावेद खान अमरोही का 50 साल की उम्र में निधन, 'लगान' सहित सैकड़ों फिल्मों में किया था अभिनय

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2023 20:44 IST

50 वर्षीय अभिनेता जावेद खान अमरोही पिछले काफी समय से सांस से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे। उनको इलाज के लिए सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Open in App
ठळक मुद्दे 50 वर्षीय अभिनेता पिछले काफी समय से सांस से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थेउनको इलाज के लिए सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया थाअभिनेता जावेद खान अमरोही ने लगभग 150 फिल्मों और कई टीवी शो में अभिनय किया

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता जावेद खान अमरोही का मंगलवार को निधन हो गया। 50 वर्षीय अभिनेता पिछले काफी समय से सांस से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे। उनको इलाज के लिए सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया। इसके साथ ही उन्होंने टीवी सीरीयल्स में भी अलग-अलग किरदार निभाए। 

दिग्गज थिएटर और फिल्म अभिनेता जावेद खान अमरोही लोकप्रिय डीडी धारावाहिक 'नुक्कड़' और 'लगान' और चक दे जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उनके निधन पर मंच और फिल्म अभिनेता दानिश हुसैन ने शोक व्यक्त किया है उन्होंने ट्विटर लिखा, #जावेदखान अमरोही भाई के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह विदाई का मौसम लगता है। उनके परिवार, दोस्तों, सहयोगियों नुक्कड़, लगान, इत्यादि के प्रति संवेदनाएं।"

अमरोही ने 90 के दशक की हिट फिल्में जैसे हम हैं राही प्यार के, लाडला, इश्क और 1988 की टीवी श्रृंखला मिर्जा गालिब में भी अभिनय किया। उनकी लास्ट फिल्म क्रेडिट सड़क 2 (2020) थी, जिसमें उन्होंने 1991 की मूल सड़क से पक्या की अपनी भूमिका को दोहराया था। अभिनेता के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!