लाइव न्यूज़ :

एक्टर हर्षवर्धन राणे ने कबूला इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ हैं रिलेशनशिप में

By मेघना वर्मा | Updated: December 20, 2018 10:03 IST

पिछले कई दिनों से दोनों एक्टर्स को एक साथ स्पॉट किया जा रहा था। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री एक दूसरे के साथ बेहद अच्छी लग रही थी।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे को पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा के साथ देखा जा रहा था। कयास लगाया जा रहा था कि एक्टर किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हलांकि उन्होंने अब इस बात पर हामी भर दी है। हर्षवर्धन ने इस बात को कबूल लिया है कि वह किम शर्मा के साथ रिलेशनशिप में है। 

पिछले कई दिनों से दोनों एक्टर्स को एक साथ स्पॉट किया जा रहा था। दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री एक दूसरे के साथ बेहद अच्छी लग रही थी। लेटेस्ट खबर ये है कि हर्षवर्धन ने इस बात को कबूल लिया है कि वो और किम शर्मा रिलेशनशिप में हैं। 

पिछले कई महीनों से कर रहे हैं डेट

अपने एक इंटरव्यू में हर्षवर्धन राणे ने  कहा कि "मैं एक खुला हुआ व्यक्ति हूं और छुपाने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं रहा हूं कि जो कुछ छुपाये। मैं एक रिश्ते में हूं लेकिन यह हमारा व्यक्तिगत दायरा है। एक व्यक्तिगत निजी व्यक्ति हूं और जहां तक दूसरे व्यक्ति की बात है, मुझे उनकी निजता का भी ध्यान रखना होगा। 

इसके अलावा  उन्होंने कहा "मैं कहां जाऊं। मेरे लिए सब जगह जंगल है। मैं भरी जवानी में ही घर से भाग गया था। मैंने फोन बूथ या एसटीडी बूथ पर काम किया है। मेरे पास छिपाने के लिए कोई चीज नहीं है।"

एक्टर ने आगे बताया कि उन्हें और किम को अक्सर ही बाहर एक साथ देखा जाता है और इसमें कोई छिपाने वाली बात नहीं है क्योंकि ये काम के सिलसिले में नहीं है। हर्षवर्धन ने कहा कि उनकी फिल्म पलटन किम शर्मा को पसंद आई है। किम शर्मा के बारे में कहते हुए हर्षवर्धन ने कहा की वह हमेशा ही बहुत हेल्पफुल रहती हैं सारी चीजें ईमानदारी से बताती है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!