लाइव न्यूज़ :

हर्षवर्धन राणे को हुआ कोरोना, कहा-सभी से अच्छी खबर और अच्छे स्वास्थ्य के साथ मिलूंगा

By भाषा | Updated: October 6, 2020 16:10 IST

Open in App
ठळक मुद्दे हर्षवर्धन राणे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं अभिनेता (36) ने सोमवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी

बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल गृह-पृथक-वास में हैं। अभिनेता (36) ने सोमवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“ मुझे बुखार और पेटदर्द हुआ तो मैं अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श के लिए गया।

वहां उन्होंने कहा कि यह सामान्य वायरल के लक्षण हो सकते हैं, क्योंकि मेरे फेफड़े बिल्कुल ठीक हैं व कोई और लक्षण नहीं दिख रहे थे। उन्होंने तसल्ली के लिए कोविड जांच की।” राणे ने कहा, “मेरे आरोग्य सेतु एप के मुताबिक अब मैं कोविड-19 से संक्रमित हूं। तो फिर अब मैं 10 दिन पृथक-वास करुंगा।” इसके अलावा अभिनेता ने कहा कि वे अपने प्रशंसकों के साथ एक अच्छी खबर साझा करना चाहते थे लेकिन अभी के लिए उन्होंने यह योजना टाल दी है।

उन्होंने कहा, “मैं अब आप सभी से अच्छी खबर और अच्छे स्वास्थ्य के साथ मिलूंगा।” राणे अब फिल्म निर्माता बिजॉय नम्बियार की अगली फिल्म “तैश” में पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा और जिम सरभ के साथ नजर आएंगे। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल