लाइव न्यूज़ :

गोविंदा की कार को यशराज की कार ने मारी टक्कर, अंदर बैठे थे एक्टर के बेटे यशवर्धन, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2020 06:35 IST

गोविंदा इन दिनों अपने बेटे यशवर्धन आहुजा बॉलीवुड में डेब्यू कराने की तैयारी में है। गोविंदा इसके लिए ज्यादा से ज्यादा समय बेटे के साथ बिता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। रात करीब 8:30 बजे यह घटना घटी थी। जुहू पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की गई। अपने दौर में हीरो नं. रहे गोविंदा पिछले कुछ समय से बिल्कुल चल नहीं रहे हैं।

मशहूर बॉलिवुड एक्‍टर गोविंदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में आई कॉमिडी ड्रामा फिल्‍म 'रंगीला राजा' में नजर आए थे। यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद से गोविंदा बड़े पर्दे से दूर हैं। गोविंदा को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गोविंदा की कार की टक्कर हो गई। 

दरअसल, कार में गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा और ड्राइवर मौजूद थे। इस दौरान उनकी कार को किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरी कार यशराज बैनर से जुड़े किसी शख्‍स की थी। रात करीब 8:30 बजे यह घटना घटी थी। जुहू पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत की गई। दोनों गाड़ियों में मामूली खरोंच आई है। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से इस मामले को खत्म किया। 

बेटे यशवर्धन आहुजा बॉलीवुड में डेब्यू कराने की तैयारी में गोविंदा

अपने दौर में हीरो नं. रहे गोविंदा पिछले कुछ समय से बिल्कुल चल नहीं रहे हैं। उनकी फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो रही हैं। हाल ही में आई उनकी 'रंगीला राजा' का भी बुरा हश्र हुआ। इससे पहले रिलीज 'फ्राईडे' के न आने का पता चला, न जाने का। गोविंदा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। ऐसे में उनके बेटे यशवर्धन आहुजा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। इसके संकेत खुद यशवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया था। यशवर्धन पिछले कुछ समय से लगातार अपने पापा गोविंदा के साथ स्पॉट किए जा रहे हैं। 

गोविंदा को पसंद नहीं आया था 'अंखियों से गोली मारे' गाना

गोविंदा की फिल्म 'दूल्हे राजा' में पहली बार 'अंखियों से गोली मारे' गाने को फिल्माया गया था। इस गाने का रीमिक्स वर्जन फिल्म 'पति,पत्नी और वो' में यूज किया गया है। लेकिन गोविंदा को यह वीडियो सॉन्ग बिल्कुल पसंद नहीं आया था। गोविंदा के करीबी ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में यह बताया था कि गोविंदा को 'अंखियों से गोली मारे' गाने का रीमिक्स वर्जन बिल्कुल पसंद नहीं आया है। 

टॅग्स :गोविंदाबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!