लाइव न्यूज़ :

जब 'रामायण' के 'राम' को भगवान समझ बीमार बच्चा लेकर पैरों में गिर गई महिला, लगाने लगी जान बचाने की गुहार

By अमित कुमार | Updated: April 19, 2020 15:52 IST

लॉकडाउन के दौरान कई पुराने शोज दोबारा रिलीज किए गए हैं। वहीं इन शोज में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामयाण को लेकर दर्शकों के बीच खासा क्रेज है।

Open in App
ठळक मुद्देइस बीच 'रामायण'  में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने उन दिनों सेट पर घटी एक घटना की जानकारी दी। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया कि कैसे उन्हें भगवान समझकर एक महिला उनके पास मदद के लिए आ गई थी। 

'रामायण' के दोबारा शुरू होने के बाद से ही इस सीरियल से जुड़े कई किस्से सामने आए हैं। 'रामायण' के हर किरदार को लेकर फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म है। इस बीच 'रामायण'  में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने उन दिनों सेट पर घटी एक घटना की जानकारी दी। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में अरुण गोविल ने बताया कि कैसे उन्हें भगवान समझकर एक महिला उनके पास मदद के लिए आ गई थी। 

दरअसल, इंटरव्यू में अरुण गोविल ने कहा, 'मुझे याद है शूटिंग से पहले टी-शर्ट पहनकर मैं सेट पर बैठा था। तभी एक महिला मेरे पास दौड़ती हुई आई और अपना बच्चा मेरे कदमों में रख दिया और खुद भी नीचे झुक गई। बीमार बच्चे को रखकर वह मुझसे बोली हे भगवान आप इसे बचा लो। यह दृश्य देखकर मैं काफी घबरा गया और महिला को डॉक्टर के पास जाने की सलाह देने लगा।'

अरुण गोविल ने आगे कहा, 'बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाने के लिए मैंने उसे पैसे भी दिए। कुछ दिनों बाद वह महिला एक बार फिर से सेट पर आई। इस बार भी बच्चा साथ था, लेकिन बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। महिला ने आकर मुझे धन्यवाद किया। इस घटना के बाद मुझे यकीन हो गया कि भगवान से अगर कोई चीज सच्चे दिल से मांगी जाए तो वह जरूर मिलती है।' 

टॅग्स :अरुण गोविलरामायणरामानंद सागरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल