लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्टर अरुण बक्शी ने थामा बीजेपी का दामन, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

By मेघना वर्मा | Updated: May 11, 2019 13:27 IST

अपने फिल्मी करियर में अरुण बक्शी ने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। पंजाब में जन्में अरुण बक्शी ने 1981 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Open in App

कयामत, हिना, हिंद की बेटी जैसी फिल्म और देख भाई देख जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टिर अरुण बक्शी ने चुनाव की इस लहर में बीजेपी का दामन थाम लिया है। लोकसभा चुनाव के इस गर्म माहौल में बॉलीवुड सितारों का पार्टी को ज्वॉइन करना वैसे कोई नयी बात नहीं। इसी लिस्ट में अब अरुण बक्शी का नाम भी जुड़ गया है। 

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की मौजूदगी में अरुण ने बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। 

वहीं शामिल होते ही अरुण बक्शी ने पीएम मोदी को लेकर अपने विचार रखें हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी एक ऐसे व्यक्ति हैं जो प्रेरक हैं और दिन में केवल 5 घंटे सोते हैं। उन्हें देश के लिए काम करना है और ताकि देश को उनका ज्यादा समय मिल सके।' 

 

अपने फिल्मी करियर में अरुण बक्शी ने 100 से भी ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया है। पंजाब में जन्में अरुण बक्शी ने 1981 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। सालों से अरुण अपनी फिल्मों से कभी हंसाते आए हैं तो कभी विलेन के रुप में दिखाई दिए हैं। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बॉलीवुड गॉसिपलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!