लाइव न्यूज़ :

अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 18, 2021 11:26 IST

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देअर्जुन रामपाल कोरोना संक्रमित हुए, कहा- कोई लक्षण नहीं पर आइसोलेशन में हूंनील नितिन मुकेश ने भी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी हैहाल में कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, महाराष्ट्र में सबसे तेजी से बढ़ रहे हैं मामले

मुंबई: देश में कोरोना के मामले में तेजी से बढ़ रहे है। अब बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और नील नितिन मुकेश भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी। आपको बता दें कि हाल ही में कई बॉलीवुड स्टार भूमि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, मनीष मल्होत्रा, सुमित व्यास, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित हो चुके है। 

अर्जुन राम पाल ने ट्वीट कर दी जानकारी

अर्जुन रामपाल ने अपने फैंस को ट्वीट कर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी और उन्होंने लिखा, 'मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था और मैं संक्रमित पाया गया हूं । हालांकि मुझे किसी तरह के लक्ष्ण नहीं है। मैंने अपने आपको घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं, जो मेरे लिए जरूरी है । वे लोग जो पिछले 10 दिनों में  मेरे संपर्क में आए है, सभी अपना ध्यान रखें और जरूरी सावधानियां बरतें । यह समय हम सब के लिए डरावना  है लेकिन अगर हम जागरूक रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें तो हम यह इस मुश्किल समय से निकल सकते हैं । ' 

नील नितिन मुकेश ने कहा- अपना ख्याल रखें

नील नितीन मुकेश ने भी अपने और अपने परिवार के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'सभी आवश्यक सावधानी और उपायों के बावजूद मैं और मेरा परिवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं । हम सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन कर रहे हैं । हमें आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है । कृपया इस परिस्थिति को हल्के में न लें और अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें ।  '

  

गौरतलब है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण कई राज्यों में पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं। कई जगहों पर वीकेंड लॉकडाउन भी लगाया जा रहा है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे है। ऐसे समय में महाराष्ट्र में सभी तरह के फिल्म और टीवी शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। 

टॅग्स :अर्जुन रामपालकोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का तूफान, जवान का रिकॉर्ड टूटने से बस एक कदम दूर!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office: 20वें दिन धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, कमाए इतने करोड़

भारततमिलनाडु-असम विधानसभा चुनाव 2026ः पीयूष गोयल-बैजयंत पांडा प्रभारी और अर्जुन राम मेघवाल, मुरलीधर मोहोल, सुनील कुमार शर्मा और दर्शना बेन जरदोश सह-प्रभारी नियुक्त

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?