लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक! प्रोफाइल पिक्चर में इमरान खान की तस्वीर लगाकर किए ऐसे आपत्तिजनक ट्वीट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2019 00:16 IST

Amitabh Bacchan Twitter Hacked: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 37.4 मिलियन फॉलोवर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहैकर ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर हटाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी है।हैकर ने एक ट्वीट में भारत को नीचा दिखाने की कोशिश की है।

सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने अमिताभ बच्चन की तस्वीर हटाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी है। अकाउंट का परिचय भी बदल दिया गया है। अब लिखा है, "Actor ... well at least some are STILL saying so !! Love Pakistan". गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर पर 37.4 मिलियन फॉलोवर हैं।

सोमवार रात को करीब 11 बजकर 40 मिनट पर साइबर हमले के बाद किए गए पहले ट्वीट में कहा गया है, ‘‘ यह पूरी दुनिया को अहम संदेश है! हम तुर्की के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रति आइसलैंड गणराज्य के बर्ताव की निंदा करते हैं। हम नम्रता से बोलते हैं लेकिन सतर्क रहते हैं और यहां बड़े साइबर हमले के बारे में आपको सूचित करते हैं। अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी।’’

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने कहा है कि उन्होंने साइबर इकाई को सूचित कर दिया और मामले की तहकीकात की जा रही है। बच्चन के अकांउट की कवर फोटो में हैकरों के समूह की प्रोमो तस्वीर दिख रही थी। हालांकि तस्वीर को बाद में हटा दिया गया। 

अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक होने के बाद कुछ ट्वीट किए गए। यहां देखिए-

इससे पहले अभिनेता शाहिद कपूर का ट्वीटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था। अभिषेक बच्चन के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अटैक हुआ था। फिलहाल आधिकारिक रूप से अमिताभ बच्चन ने अकाउंट हैक होने की सूचना नहीं दी है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस