लाइव न्यूज़ :

कोरोना पीड़ित अक्षय कुमार अस्पताल में भर्ती, 'राम सेतु' क्रू के 45 अन्य सदस्य पाए गए कोविड पॉजिटिव

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2021 11:21 IST

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने रविवार को बताया था कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब ये जानकारी सामने आई है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय कुमार को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया हैअक्षय कुमार को रविवार शाम मुंबई के पवई में हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

कोरोना संक्रमित हुए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गा है। अक्षय कुमार की ओर से ही इस संबंध में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा है कि ऐहतियात के तौर पर वे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सचिन तेंदुलकर को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हाल में 'रेम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त रहे अक्षय कुमार ने रविवार को ही ट्वीट कर फैंस को जानकारी दी थी कि वे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने तब जानकारी दी थी कि वे होम आइसोलेशन में हैं और सभी जरूरी ऐहतियात बरत रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार को रविवार शाम पवई में हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अक्षय कुमार के अलावा 'राम सेतु' के सेट के 45 और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

अक्षय कुमार के अलावा हाल में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटि कोरोना की चपेट में आए हैं। गोविंदा ने भी रविवार को बताया था कि वे संक्रमित हुए हैं। साथ ही उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। इससे पहले आमिर खान, आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर आदि भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

टॅग्स :अक्षय कुमारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?