लाइव न्यूज़ :

अभिनेता आमिर खान की मां जीनत हुसैन को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 31, 2022 08:20 IST

आमिर खान ने 13 जून को पूरे परिवार के साथ अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन पार्टी में अभिनेता की पूर्व पत्नी, निर्देशक-निर्माता किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी शामिल हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के दौरान आमिर खान की मां को दिल का दौरा पड़ा।अभिनेता की मां फिलहाल साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबईः अभिनेता आमिर खान की मां जीनत हुसैन का यहां शहर के एक अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उन्हें इस सप्ताह की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ा था। सूत्र के मुताबिक, खान की मां फिलहाल साउथ मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं।

सूत्र ने बताया, "दिवाली के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वह अब ठीक हैं।’’ मीडिया की खबरों के अनुसार, हुसैन 57 वर्षीय अभिनेता आमिर खान के साथ हिल स्टेशन पंचगनी स्थित अपने घर पर थी, जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें दक्षिण मुंबई स्थित अस्पताल ले जाया गया। 

गौरतलब है कि आमिर खान ने 13 जून को पूरे परिवार के साथ अपनी मां का जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन पार्टी में अभिनेता की पूर्व पत्नी, निर्देशक-निर्माता किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी शामिल हुए थे। आमिर खान ने एक शो में कहा था कि उनको इस बात का पछतावा होता है कि वह अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय नहीं बिताना पाते हैं। आमिर चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई फैसल खान और दो बहनें फरहत और निखत खान हैं।

टॅग्स :आमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!