लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: फ्लॉप होने के बाद सालों तक फिल्मों से रहे थे दूर, फिर बैक टू बैक हिट देकर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए आमिर खान

By अमित कुमार | Updated: March 14, 2020 07:26 IST

Happy birthday Aamir Khan: साल 1984 में आई फिल्म 'होली' से बतौर लीड हीरो आमिर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद आमिर के लिए बॉलीवुड में खुद को स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 1996 में आई राजा हिंदुस्तानी और वर्ष 2001 में लगान से आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए।एक समय ऐसा लग रहा था मानो आमिर खान का करियर शुरू होते ही खत्म हो गया हो।

Happy birthday Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। चार दशक से अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक खास पहचान बनाने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट के लिए यह सफर कतई आसान नहीं था। आमिर खान आज जिस फिल्म को छूते है वह सफल जरूर होती है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब आमिर को अपनी पहली हिट फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। 

दरअसल, साल 1984 में आई फिल्म 'होली' से बतौर लीड हीरो आमिर ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद आमिर के लिए बॉलीवुड में खुद को स्थापित करना चुनौतीपूर्ण हो गया था। आमिर के पिता ताहिर हुसैन और चाचा नासिर हुसैन जाने माने फिल्म निर्माता थे। लिहाजा उन्हें ब्रेक मिलना आसान था, लेकिन एक्टिंग से दर्शकों के दिल में जगह बनाने के लिए आमिर को अभी लंबा रास्ता तय करना था। 

'कयामत से कयामत तक' के लिए जीता था फिल्म फेयर पुरस्कार 

आमिर खान ने होली के बाद चार साल तक कोई फिल्म नहीं की। ऐसा लग रहा था मानो आमिर खान का करियर शुरू होते ही खत्म हो गया हो। इसके बाद फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर ने दमदार वापसी करते हुए अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार मिला। इसके बाद 'बाजी' फिल्म ने आमिर को नई उचाइयों पर पहुंचाया।

राजा हिंदुस्तानी, लगान, गजनी, थ्री इडियटस करियर की बेहतरीन फिल्में

साल 1996 में आई राजा हिंदुस्तानी और वर्ष 2001 में लगान से वह बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए। लगान के बाद आमिर फिर चार साल तक फिल्मों से दूर रहे, लेकिन 2005 में आमिर खान ने मंगल पांडे से एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2008 में आमिर खान के सिने करियर की एक और सुपरहिट फिल्म गजनी रिलीज हुई और उसके बाद 'थ्री इडियटस' से आमिर बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट बन गए।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!