लाइव न्यूज़ :

‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना, बताया-दुष्प्रचार

By भाषा | Updated: December 28, 2018 16:31 IST

कांग्रेस नेताओं ने अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को अपनी पार्टी के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार करार दिया

Open in App

कांग्रेस नेताओं ने अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ‘एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को अपनी पार्टी के खिलाफ भाजपा का दुष्प्रचार करार दिया तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस फिल्म को लेकर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा का यह दुष्प्रचार काम नहीं करेगा और सच की जीत होगी।मनमोहन सिंह पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर बृहस्पतिवार को मुंबई में रिलीज हुआ। यह फिल्म 2004 से 2008 तक मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू की पुस्तक पर आधारित है।

गौरतलब है कि यह फिल्म 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले रिलीज होने वाली है।फिल्म से जुड़े भाजपा के एक ट्वीट के जवाब में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भाजपा का यह दुष्प्रचार हमें मोदी सरकार से ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं, बेरोजगारी, नोटबंदी का त्रासदी, जीएसटी को गलत ढंग से लागू करने, अर्थव्यवस्था की स्थिति और भ्रष्टाचार पर मोदी सरकार से सवाल करने से नहीं रोक सकता।

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान जब पत्रकारों ने इस फिल्म के बारे में पूछा तो पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की।राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के खिलाफ यह दुष्प्रचार काम नहीं करेगा तथा सच की जीत होगी।

पार्टी नेता पीएल पुनिया ने कहा कि यह अपनी नाकामी छिपाने के लिए मोदी सरकार की ओर से अपनाया गया हथकंडा है। 

टॅग्स :अनुपम खेरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?