लाइव न्यूज़ :

...जब अभिषेक बच्चन को महिला ने जड़ दिया था थप्पड़, कहा था- परिवार का नाम बदनाम मत करो-जानिए पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 4, 2020 10:33 IST

अभिषेक को खुद एक बार बताया था कि मुंबई में एक फिल्म थिएटर के बाहर एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था। यही नहीं महिला ने उनसे कहा था कि तुम अपने परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन की राह पर चलते हुए एक्टिंग को अपना करियर चुनाअभिषेक को वो सफलता नहीं मिली जो उनके पिता को मिली थी

अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन की राह पर चलते हुए एक्टिंग को अपना करियर चुना। हालांकि अभिषेक को वो सफलता नहीं मिली जो उनके पिता को मिली थी। एक्टर ने साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। तभी से, उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। लेकिन फिर भी अभिषेक को 'फ्लॉप अभिनेता' कहते हैं। अभिषेक के बारे में एक पुरानी कहानी अभी वायरल हो रही है। यह कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं।

अभिषेक को खुद एक बार बताया था कि मुंबई में एक फिल्म थिएटर के बाहर एक महिला ने थप्पड़ जड़ दिया था। यही नहीं महिला ने उनसे कहा था कि तुम अपने परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो। अभिषेक ने मीडिया हाउस से प्रोग्राम में बताया कि 16 साल पहले अपनी फिल्म ‘शरारत’ की स्क्रीनिंग के वक्त ये वाकया हुआ था।

अभिषेक ने कहा था कि उस पल को मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता। मेरी एक फिल्म रिलीज हुई 'शरारत'(2002) और मैं लोगों का रिस्पांस जानने के लिए मुंबई के गेटी गैलेक्सी (Gaiety Galaxy) थियेटर में गया था। इंटरवल के दौरान में थियेटर के बाहर स्टैंड पर खड़ा था। इसी बीच एक महिला बाहर आई और उसने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद महिला ने कहा कि तुम अपने परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो, एक्टिंग बंद कर दो।

अभिषेक बच्चन अनुराग कश्यप की 'मनमर्जियां' में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में अभिषेक के अभिनय को काफी सराहा गया। निश्चित रूप से इस प्रशंसा ने अभिषेक को एक नई ऊर्जा दी थी। लेकिन इस फिल्म ने अभिषेक के करियर में ज्यादा मदद नहीं की। वह जल्द ही फिल्म 'बिग बुल' में नजर आएंगे।

 

टॅग्स :अभिषेक बच्चनबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीMumbai: एक्टर कमाल आर. खान गिरफ्तार, मुंबई के रिहायशी बिल्डिंग में गोलीबारी का आरोप

बॉलीवुड चुस्कीतारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, फैन्स ने एपी ढिल्लों को बताया वजह

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Turns 60: बॉलीवुड के 'भाईजान' के बर्थडे पर रोशन हुआ बांद्रा-वर्ली सी लिंक, कुछ इस अंदाज में एक्टर को दी गई बधाई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?