लाइव न्यूज़ :

आठ साल की छोटी बच्ची ने कोरोना से जंग लड़ रहे अभिषेक बच्चन के लिए मांगी दुआ, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

By अमित कुमार | Updated: August 7, 2020 08:21 IST

अभिषेक बच्चन अभी भी कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। उनकी हाल ही में आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक बच्चन के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए उनके फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। एक छोटी बच्ची ने भी एक्टर के लिए दुआ मांगी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अभिषेक बच्चन अभी भी कोरोना संक्रमण की वजह से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से लगातार अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट देने वाले अभिषेक ने अब अस्पताल से अपने व्हाइट बोर्ड की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी डायट, नर्स का नाम और डिस्चार्ज प्लान के बारे में लिखा है। इससे साफ पता चलता है कि अभिषेक को फिलहाल डिस्चार्ज नहीं दिया जा रहा है।

अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें व्हाइट बोर्ड पर लिखा है, ''हॉस्पिटल डे : 26, डिस्चार्ज प्लान : नो।'' इसके साथ जूनियर बच्चन ने लिखा, ''कम ऑन बच्चन, तुम कर सकते हो।'' वहीं अभिषेक बच्चन के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए उनके फैंस लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच एक छोटी बच्ची ने भी एक्टर के लिए दुआ मांगी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

छोटी बच्ची ने मांगी अभिषेक के लिए दुआ

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर बताया है- मेरी आठ साल की बेटी मुझ से पूछ रही है अभिषेक बच्चन का उचारण कैसे करते हैं। जब मैंने पूछना चाहा कि तुम ऐसा क्यों पूछ रही हो। वो कहती है कि वो अभिषेक का नाम अपनी प्रेयर लिस्ट में लिखेगी जिससे वे जल्दी ठीक जाए और अपने घर पहुंच जाएं। अभिषेक बच्चन ने भी अपनी छोटी फैन पर खुशी जाहिर की।

मेरी तरफ से उस बच्ची को शुक्रिया  

ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए अभिषेक बच्चन लिखते हैं- मेरी तरफ से उस बच्ची को शुक्रिया कहिए। बच्चन परिवार से अभिषेक बच्चन एक मात्र ऐसे शख्स हैं जो कोरोना के कारण अब तक अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या हॉस्पिटल से ठीक होकर जा चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअभिषेक बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!