लाइव न्यूज़ :

अभिषेक बच्चन से यूजर ने तंज कसते हुए पूछा था सवाल, देखिए एक्टर ने कैसे दिया शानदार जवाब

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 30, 2020 20:14 IST

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में एक यूजर को सोशल मीडिया पर शानदार जवाब दिया, जिससे उसकी बोलती बंद हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे11 जुलाई से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ और अभिषेकअभिषेक बच्चन ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में 11 जुलाई से दोनों नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज अभी भी जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक को ट्रोल करने की कोशिश की। मगर एक्टर ने उसे करारा जवाब दिया, जिसके बाद उनकी हर जगह तारीफ हो रही है।

एक ट्विटर यूजर ने अभिषेक बच्चन पर तंज कसते हुए सवाल पूछा, 'आपके पिता अस्पताल में भर्ती हैं, अब किसके भरोसे बैठकर खाओगे।' ऐसे में यूजर को अभिषेक बच्चन ने शानदार जवाब देते हुए कहा, 'फिलहाल तो लेट कर खा रहे हैं दोनों एक साथ अस्पताल में।' इसके बाद यूजर ने आगे लिखा, 'आप जल्द ठीक जाएं सर, हर किसी की किस्मत में लेट कर खाना कहां।' यही नहीं, इसके बाद अभिषेक ने उन्हें रिप्लाई देते हुए लिखा, 'मैं प्रार्थना करुंगा कि आप हमारी जैसी परिस्थिति में कभी न आएं और हमेशा स्वस्थ रहें। आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया मैम।'

बता दें, सिर्फ अभिषेक ही नहीं हाल ही में कुछ यूजर्स ने बिग बी को भी ट्रोल करने की कोशिश की थी। इसके जवाब में उन्होंने ओपन लेटर लिखा था। उन्होंने लिखा था, 'हे मिस्टर अज्ञात...आप अपने पिता का नाम भी नहीं लिखते हैं, ...क्योंकि आप नहीं जानते कि आपका पिता कौन है...केवल दो चीजें हैं, जो हो सकती हैं...या तो मैं मर जाऊंगा या मैं जीवित रहूंगा...अगर मैं मरता हूं तो तुम एक सेलिब्रिटी पर भड़ास निकालने और उन्हें कोसने का काम आगे नहीं कर पाओगे। आपके लिखे हुए को नोटिस करने वाला कोई नहीं होगा।'

टॅग्स :अभिषेक बच्चनअमिताभ बच्चनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?