लाइव न्यूज़ :

Abhishek Bachchan: फुटबॉल और कबड्डी के बाद क्रिकेट मैदान पर चौके-छक्के जमाएंगे अभिषेक बच्चन?, यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग में सह मालिक बने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2025 18:48 IST

Abhishek Bachchan: टूर्नामेंट दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा जिसमें यूरोप, भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देAbhishek Bachchan: नामचीन खिलाड़ियों के साथ यूरोपीय शैली में खेलेंगे।Abhishek Bachchan: दुनिया भर में ज्यादा देखा जाने वाला दूसरा खेल है।Abhishek Bachchan: यूरोप में भी लोकप्रिय हो रहा है।

Abhishek Bachchan: यूरोप में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये शुरू की जा रही निजी स्वामित्व वाली यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में मशहूर अभिनेता और खेलप्रेमी अभिषेक बच्चन एक टीम के सह मालिक बन गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मान्यता प्राप्त यह लीग स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड की भागीदारी के साथ शुरू हो रही है और इसका पहला सत्र 15 जुलाई से तीन अगस्त 2025 के बीच खेला जायेगा। इसमें इन तीन देशों के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दुनिया भर के नामचीन खिलाड़ियों के साथ यूरोपीय शैली में खेलेंगे। बच्चन पहले से ही कबड्डी और फुटबॉल में निवेश किया है।

आयोजकों द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति में अभिषेक ने कहा ,‘‘ क्रिकेट महज एक खेल नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने का जरिया भी है । ईटीपीएल वैश्विक स्तर पर इसकी लोकप्रियता की बानगी देने वाला आदर्श मंच है । ओलंपिक 2028 में क्रिकेट के शामिल होने के साथ इसकी लोकप्रियता आगे और बढ़ेगी ।’’

आयरलैंड क्रिकेट के सीईओ और ईटीपीएल के चेयरमैन वारेन ड्यूट्रोम ने कहा ,‘हमें अभिषेक बच्चन का सह मालिक के रूप में स्वागत करके खुशी हो रही है। खेलों के लिये उनका जुनून और बतौर उद्यमी उनका कौशल काफी उपयोगी साबित होगा।’ लीग के निदेशक सौरव बनर्जी ने कहा ,‘क्रिकेट दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला दूसरा खेल है और यूरोप में भी लोकप्रिय हो रहा है।

आईसीसी के 108 में से 34 देश यूरोपीय हैं और हम यहां क्रिकेट को बड़ा मंच देना चाहते हैं।’’ लीग की निदेशक प्रियंका कौल ने बताया कि पहले सत्र में छह टीमें डबलिन, बेलफास्ट, एम्सटर्डम, रोटरडम, एडिनबर्ग और ग्लासगो खेलेंगी । उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगा जिसमें यूरोप, भारत, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे प्रमुख बाजार शामिल हैं।  

टॅग्स :अभिषेक बच्चनKabaddi Leagueआईएसएल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड खेलोत्सव 2026ः स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने मारी बाजी और चैंपियन, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीअभिषेक बच्चन से तलाक होने के बाद एश्वर्या राय की तरफ से शादी का प्रपोज़ल आ जाएगा: पाकिस्तान के मुफ्ती का दावा | VIDEO

भारतभारत की महिला टीम ने लगातार दूसरा कबड्डी वर्ल्ड कप खिताब जीता, पीएम मोदी ने शुभकामनाएं भेजीं

बॉलीवुड चुस्की70th Hyundai Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज ने 13 पुरस्कार अपने नाम किए, अलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन ने बाजी मारी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?