लाइव न्यूज़ :

Breathe Into The Shadows: डिजिटल की दुनिया में अभिषेक बच्चन ने रखा कदम, अपनी पहली वेब सीरीज का पोस्टर किया शेयर

By अमित कुमार | Updated: June 12, 2020 14:34 IST

बॉलीवुड के महानायाक अमिताभ बच्चन ने आज ही फिल्म गुलाबो सिताबो के जरिए डिजिटल डेब्यू किया है। पिता के बाद अब अभिषेक भी वेब सीरीज के जरिए डिजिटल डेब्यू करने को तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस वेब सीरीज में अभिषेक के साथ अमित साध भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं।साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस निथ्या मेनन भी इस सीरीज में एक अहम रोल प्ले करती दिखाई देंगी।निथ्या मेनन ने हाल ही में फिल्म मिशन मंगल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन वेब सीरी 'ब्रीद'  के नए सीजन से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद' का नया सीजन 10 जुलाई 2020 में रिलीज किया जाएगा। इसमें आर माधवन की जगह अभिषेक बच्चन नजर आने वाले हैं। अपने पहले वेब सीरीज को लेकर अभिषेक काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक तस्वीर शेयर की है। 

अभिषेक ने सीरीज का पहला पोस्टर शेयर किया है। इस वेब सीरीज में अभिषेक के साथ अमित साध भी एक अहम रोल में नजर आने वाले हैं। साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर 'ब्रीद: इन द शैडोज़' अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा रचित और निर्मित है। फैंस को इस सीरीज का पहला सीजन काफी पसंद आया था, लिहाजा वह भी दूसरे पार्ट का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। 

साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस निथ्या मेनन भी इस सीरीज में एक अहम रोल प्ले करती दिखाई देंगी। निथ्या मेनन ने हाल ही में फिल्म मिशन मंगल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। ऐसे में वह भी अपना डिजिटल डेब्यू कर रहीं हैं। यह सीरीज दुनिया भर के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगी। अभिषेक बच्चन को इस वेब सीरीज से खासी उम्मीदें हैं। 

अभिषेक बच्चन ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर युवा फिल्म के 16 साल होने पर एक पोस्टर जारी किया था। युवा फिल्म में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के अलावा विवेक ओबरॉय, ईशा देओल, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और सोनू सूद समेत कई स्टार्स नजर आए। जिसे मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया। युवा फिल्म 21 मई 2004 को रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 26 करोड़ की कमाई की थी।

टॅग्स :अभिषेक बच्चनवेब सीरीजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल