लाइव न्यूज़ :

'जब किसी ने नहीं दिया मेरा साथ तब मेरी माँ साथ खड़ी थी', जानिए कैसे आम परिवार से आने वाले अभिषेक मोहता ने बनाई मनोरंजन जगत में अलग पहचान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2022 16:13 IST

अभिषेक मोहता आज भारतीय टेलीविजन जगत में कास्टिंग डिपार्टमेंट से जुड़े एक अनुभवी नाम हैं। उन्होंने कई टीवी सीरीज, शो में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अपना योगदान दिया है।

Open in App

मुंबई: 'बचपन में मैं पढ़ाई में बहुत कमजोर था। मेरा मन पढ़ाई से ज्यादा कला क्षेत्र में लगता था। लोगों को लगता था कि मैं जीवन में कुछ नहीं कर पाऊँगा। लेकिन सिर्फ एक इंसान थी जिसे मुझ पर विश्वास था और वो थी मेरी माँ। दुनिया की इस भीड़ में सिर्फ मेरी माँ ही थी जो कहती थी तुम बेकार नहीं है बल्कि सबसे अलग हो। उनके इसी हौसले और प्रेरणा की बदौलत आज मैं यहाँ हूँ। मेरी माँ ने मेरा हर मुश्किल वक्त में साथ दिया है', ये कहना है मनोरंजन जगत के अभिषेक मोहता का जो अपनी सफलता की बहुत बड़ी वजह अपनी माँ को मानते हैं।

2021 में रिलीज हुई हिट म्यूजिक 'तू है वही' से लोकप्रिय होने वाले अभिषेक मोहता ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक आम परिवार से आने वाले अभिषेक मोहता ने अपनी कड़ी मेहनत और जुनून के दम पर ये मुकाम हासिल किया है।

2019 में आयी उनकी एक किताब 'वन्स अपॉन अस' लोगों को बड़े पैमाने पर पसंद आयी। अभिषेक मोहता टेलीविजन जगत में कास्टिंग डिपार्टमेंट से जुड़े एक अनुभवी नाम हैं। उन्होंने कई सीरीज, शोज में एक कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर अपना योगदान दिया है।

कई प्रतिभाओं को खुद में समेटे हुए अभिषेक मोहता टीवी इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में बेहद मशहूर हैं। टेलीविजन चैनल कलर्स टीवी पर 2019 में आने वाला शो 'श्रीमद् भागवत महापुराण' में अभिषेक एसोसिएट क्रिएटिव हेड के रूप में अहम भूमिका निभाते थे, इतना ही नहीं उन्होंने इस शो में कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी काम किया है।

अभिषेक मोहता ने कई बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ काम किया है। उन्होंने अगस्त 2017 से फरवरी 2018 तक पुरस्कार विजेता लेखक आर्यन साहा की मदद की थी। आर्यन साहा जी को आठवें दादा साहब फाल्के फिल्म समारोह में हरीश व्यास के साथ ‘अंग्रेजी में कहते हैं’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

अभिषेक मोहता ने सैफरन ब्रॉडकास्ट एंड मीडिया लिमिटेड में भी काम किया है। अभिषेक अपनी कामयाबी का श्रेय कुछ गिने चुने लोगो को देते हैं, जिनमे से सबसे पहली उनकी माँ हैं। इनकी माता जी अलका प्रसाद मोहता, एक कारोबारी महिला हैं। इसके अलावा वह एक यूट्यूब चैनल 'ब्लॉगर दादी' के नाम से चलती है, जहां वे स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लोगों को देती है। अपने चैनल के कारण वह ब्लॉगर दादी के रूप में काफी मशहूर भी हैं।

अभिषेक अपनी माँ के बाद निखिल द्विवेदी को अपने गुरु के रूप में मानते हैं क्योंकि उन्होंने ही अभिषेक को इंडस्ट्री में आने का और काम करने का एक मौका दिया था। निखिल द्विवेदी 'श्रीमद भागवत महापुराण', 'दबंग 3' और 'वीरे दी वेडिंग' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर बतौर प्रोड्यूसर काम कर चुके है। 

अपनी प्रेरणा निखिल द्विवेदी के लिए अभिषेक कहते है कि 'इंडस्ट्री में इतना काम करने के बाद भी वह हमेशा विनम्र रहते है और दूसरों को आगे बढ़ने में मदद करते है जिसके लिए मैं उनका हमेशा आभारी रहूँगा।'

परिवार, दोस्तों और अन्य करीबियों से जुड़ा ये व्यक्ति इस बात की प्रेरणा देता है कि आप जीवन में कितनी भी तरक्की कर लीजिए लेकिन आपको जमीन से जुड़े रहना चाहिए।

टॅग्स :अभिषेक मोहताहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!