लाइव न्यूज़ :

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर पहली बार बोले आयुष शर्मा, जानें क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 14, 2022 13:38 IST

जहां एक ओर कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को एक महीने से ज्यादा हो गया है तो वहीं अब आयुष शर्मा को खुलकर कपल पर बात करते हुए देखा गया। जानिए कि आयुष ने कपल के बारे में क्या कहा।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं कैटरीना कैफ।कैटरीना को परिवार का सदस्य मानते आयुष शर्मा।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में  शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। वहीं, कैटरीना और विक्की की शादी के महीने बाद बॉलीवुड एक्टर और सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू में आयुष शर्मा ने कहा कि विक्की कौशल के साथ उनकी शादी में परिवार को आमंत्रित नहीं किया जाना 'कोई बड़ी बात नहीं' है।

बॉलीवुड बब्बल को दिए एक इंटरव्यू में आयुष ने कहा, 'हमारे लिए कैटरीना बहुत प्यारी दोस्त हैं और हम सभी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। ये उनकी मर्जी है कि वो किस तरह अपनी शादी तय करना चाहती हैं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। मुझे लगता है कि हर कोई बहुत बड़ी बात करता है। यह उनका और विक्की का बड़ा दिन है और उन्हें एक अच्छा समय बिताने की जरूरत है। आयुष ने आगे कहा कि कैटरीना को प्यार मिलने से परिवार 'खुश' है।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'कैटरीना हमेशा एक परिवार के रूप में हमारे करीब रहने वाली हैं और हम खुश हैं कि वह खुश हैं। जब लोगों को खुशी मिलती है, तो हम अपने परिवार, दोस्तों, सहकर्मियों के लिए सबसे खूबसूरत चीज की कामना कर सकते हैं कि हर तरह की ख़ुशी मिले।' मालूम हो, बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत से ही कैटरीना सलमान खान की फैमिली के बेहद नजदीक रही हैं, जिसकी वजह से सभी उन्हें घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं। 

बता दें कि सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ को कई फिल्मों में देखा जा चुका है। पार्टनर, भारत, एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में दोनों एकसाथ काम किया है। यही नहीं, सलमान और कैटरीना जल्द ही मनीष शर्मा की स्पाई-थ्रिलर फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं। 

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया