लाइव न्यूज़ :

'आशिकी' के बाद स्टारडम को संभाल नहीं पाए राहुल रॉय, फिल्म पाने के लिए करना पड़ा संघर्ष, सालों बाद किया ये बड़ा खुलासा

By अमित कुमार | Updated: July 7, 2020 10:55 IST

बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार आए, जिन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली लेकिन वह उसे आगे तक बरकरार नहीं रख सकें। राहुल रॉय भी उन्हीं एक्टरों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म की चर्चा तेजों पर है। इस मामले में राहुल रॉय ने भी अपनी राय रखी। इंटरव्यू में राहुल से पूछा गया कि उनकी फिल्मों के असफल होने के बाद इंडस्ट्री के लोगों का उनके प्रति व्यवहार कैसा था? राहुल रॉय ने अपने करियर में कई फिल्में की मगर कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाई।

1990 में आई फिल्म 'आशिकी' ने राहुल रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के बाद उन्हें बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। लेकिन वह इस स्टारडम को लंबे समय तक नहीं संभाल पाए। कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद राहुल रॉय का करियर तेजी के साथ नीचे गिरा। बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म की चर्चा तेजों पर है। इस मामले में राहुल रॉय ने भी अपनी राय रखी। 

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राहुल से पूछा गया कि उनकी फिल्मों के असफल होने के बाद इंडस्ट्री के लोगों का उनके प्रति व्यवहार कैसा था? इस पर राहुल राय ने बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। राहुल ने कहा, 'बिल्कुल, जब मैं आशिकी के साथ आया था, तब बहुत ही ऊंचाइयों पर था और इसके बाद मैंने जुनून की या कई फिल्में की, मैं उन ऊंचाइयों पर नहीं पहुंच पाया।'

बॉलीवुड में चमकते सितारे को सब करते हैं सलाम

राहुल ने अपनी बात को आगे जारी रखते हुए कहा कि जब आप करियर में सफल नहीं हो पाते हैं तो बहुत कुछ पीछे छूट जाता है। मेरे साथ भी ऐसा हुआ जब मैं स्टार था तो मेरी एक अलग ही दुनिया थी। लेकिन धीरे-धीरे जैसे मेरा नाम नीचे गिरता गया, लोगों ने भी साथ छोड़ दिया। मैं बहुत लोगों से मिला और उनसे काम मांगा कि अगर मेरे लिए कुछ अच्छा है, तो क्यों नहीं? लेकिन इसका कुछ खास फायदा नहीं पहुंचा। 

धीरे-धीरे ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए राहुल रॉय

राहुल रॉय जब अपनी डेब्यू से रातोंरात मशहूर हुए थे, उस वक्त वह महज 22 साल के थे। 'आशिकी' की अपार सफलता के बाद उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में मिली लेकिन कोई भी फिल्म उनकी सफलता को भुना नहीं सकी और राहुल रॉय ग्लैमर की दुनिया से दूर हो गए। राहुल रॉय ने अपने करियर में कई फिल्में की मगर कुछ ही बॉक्स ऑफिस पर सफल हो पाई। इन फिल्मों में 'प्यार का साया', 'बारिश', 'जुनून', 'गजब तमाशा', 'दिलवाले कभी ना हारे' जैसी फिल्में की। राहुल रॉय 'बिग बॉस सीजन 1' के विनर भी रहे हैं।

टॅग्स :बॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!