लाइव न्यूज़ :

45 दिनों तक जूझने के बाद घर लौटे अभिनेता राहुल रॉय, लिखा- ‘पूरी तरह से ठीक होने में अब भी लंबा वक्त’ लगेगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 7, 2021 13:47 IST

अभिनेता राहुल रॉय ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से 1990 में की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया। 

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता राहुल रॉय ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह अस्पताल से घर आ गए हैं।रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।अभिनेता पिछले साल मस्तिष्क पक्षाघात का शिकार हो गए थे।

मुंबईः नवंबर में ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए अभिनेता राहुल रॉय को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। आशिकी फेम अभिनेता ने गुरुवार को अपने स्वास्थ्य के बारे में इंस्टाग्राम पर अपडेट साझा किया।

रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद वह घर लौट आए हैं और स्वस्थ हो रहे हैं लेकिन पूरी तरह से ठीक होने में अब भी समय लगेगा।

अभिनेता पिछले साल मस्तिष्क पक्षाघात का शिकार हो गए थे। ’आशिकी’ फिल्म से मशहूर हुए अभिनेता को करगिल में शूटिंग के बाद 27 नवंबर को नानावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। पिछले महीने 52 वर्षीय अभिनेता को वोकार्ड अस्पताल में भेजा गया था, जहां मस्तिष्क और हृदय की उनकी एंजियोग्राफी हुई थी।

राहुल रॉय ने उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया, जो इस समय उनके साथ खड़े थे। “आज मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ जो मेरे साथ खड़े थे, रोहित मेरे भाई, मेरी बहन और मेरी सबसे अच्छी दोस्त प्रियंका, मेरे जीजा रोमर और मेरे सभी प्रशंसकों ने मेरे लिए प्रार्थना की। लव यू ऑल।” रॉय ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म ‘आशिकी’ से 1990 में की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता के साथ ‘जुनून’ और ‘फिर तेरी याद आई’ जैसी फिल्मों में काम किया। 

टॅग्स :मुंबईबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल