लाइव न्यूज़ :

'अतरंगी रे' में ऐसा होगा स्टार्स का रोल- आनंद एल राय ने रिलीज से पहले किया खुलासा

By भाषा | Updated: February 12, 2020 15:37 IST

आनंद एल राय इस समय फिल्म अतरंगी रे को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष लीड रोल में नजर आने वाले हैँ।

Open in App
ठळक मुद्देराय ने एक बयान में कहा, ‘‘ तीनों ही किरदार अजीब तरीके से मजाकिया हैं ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स’, ‘टी-सीरीज’ और ‘कैप ऑफ गुड फिल्म्स’ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। 

 फिल्मकार आनंद एल. राय ने बुधवार को कहा कि उनकी आने वाली फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अभिनेता धनुष, सारा अली खान और अक्षय कुमार अभी तक के अपने सबसे अलग अंदाज में नजर आएंगे। आनंद और धनुष इससे पहले 2013 में फिल्म ‘रांझणा’ में साथ काम कर चुके हैं।

अक्षय कुमार इसमें एक ‘खास भूमिका’ में नजर आएंगे और सारा अली खान फिल्म में मुख्य अदाकारा का किरदार निभाएंगी। निर्देशक ने कहा कि फिल्म के विषय को किसी एक श्रेणी में नहीं बांधा जा सकता। राय ने एक बयान में कहा, ‘‘ तीनों ही किरदार अजीब तरीके से मजाकिया हैं और यह उनके भावनात्मक सफर की कहानी है।

मैं हमेशा ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहता हूं कि जो मेरी तरह ही भावनात्मक रूप से कहानी से जुड़ें हो और ये तीनों ऐसे ही हैं। फिल्म में इन तीनों किरदारों में कुछ ऐसी बातें हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई होंगी।’’ निर्माताओं के अनुसार, फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू होगी।

पहले इसकी शूटिंग बिहार और फिर मदुरै में की जाएगी। फिल्म ‘अतरंगी रे’ की कहानी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हिमांशु शर्मा ने लिखी है और एआर रहमान इसका संगीत देंगे। ‘कलर येलो प्रोडक्शन्स’, ‘टी-सीरीज’ और ‘कैप ऑफ गुड फिल्म्स’ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?