लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार के साथ पानी की कमी मिटाने में जुटे आमिर खान, पत्नी किरण ने भी दिया साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 3, 2019 09:22 IST

आमिर खान बीते तीन साल से लगातार अपने एनजीओ पानी फाउंजेशन के तहत महाराष्ट्र में सूखा वाले इलाकों में काम कर रहे हैं।

Open in App

शुक्रवार को एक्टर आमिर खान विज्ञान भवन में शिक्षक बनकर जल संरक्षण और बरसात के जल को संचयन का पाठ सभी को पढ़ाते नजर आए।इस दौरान  जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक्टर ने केंद्रीय जल प्राधिकरण के विशेषज्ञों से बातचीत की। आमिर खान बीते तीन साल से लगातार अपने एनजीओ पानी फाउंजेशन के तहत महाराष्ट्र में सूखा वाले इलाकों में काम कर रहे हैं। 

आमिर ने यहां24 जिलों के 75 तालुका में सूखे से बेहाल 4706 गांवों के कायाकल्प के बारे में बताया।उन्होंने सत्यमेव जयते वाटर कप के तहत 8 अप्रैल से 27 मई तक जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन अभियान भी चलाया था।

दो घंटे से ज्यादा समय तक चले सत्र में उनकी पत्नी किरण राव ने इस अभियान में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह से बरसात के पानी को प्रयोग में लाया जा सकता है।

जल शक्ति मंत्रालय ने एक जुलाई से 15 सितंबर तक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत देश के सबसे अधिक पानी की कमी और घटते भूजल वाले 257 जिलों और 1592 ब्लॉक में 31 जुलाई तक पहले चरण में किए गए कामों की समीक्षा की गई। 

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?