लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने बताया बेटे जुनैद को फिल्मों से ज्यादा इस चीज में हैं रूचि

By भाषा | Updated: March 16, 2019 17:41 IST

जुनैद आमिर की सबसे बड़ी संतान हैं तथा उनकी मां आमिर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता हैं। जुनैद राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के सह निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

Open in App

अभिनेता आमिर खान ने कहा है कि उनके बेटे जुनैद को फिलहाल रंगमंच करने में रूचि है तथा वह उसके इस फैसले का समर्थन करते हैं। जुनैद आमिर की सबसे बड़ी संतान हैं तथा उनकी मां आमिर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता हैं। जुनैद राजकुमार हिरानी की फिल्म 'पीके' के सह निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं।

आमिर खान ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, "यह (फिल्मों में पदार्पण करना) उसपर निर्भर करता है। उसे अपना जीवन जीना चाहिये तथा अपने फैसले लेने चाहिये। मैं उससे यह अधिकार नहीं ले सकता। मैंने यह उसपर छोड़ दिया है। उसका झुकाव निश्चित रूप से रचनात्मक दुनिया तथा फिल्म निर्माण की ओर है।" 

आमिर ने कहा, "वह अपनी राह पर चल रहा है। उसने रंगमंच पढ़ा है। वह वास्तव में फिल्मों के बजाय रंगमंच में अधिक रूचि लेता है। मैंने उसे अपना रास्ता खुद तलाश करने की अनुमति दी है। ऐसा होना चाहिए। वह बहुत होशियार है।"

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?