लाइव न्यूज़ :

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने पर बोले आमिर खान- लोगों को अपना गुस्सा निकालने का मौका मिला

By भाषा | Updated: January 29, 2019 12:38 IST

सुपरस्टार आमिर खान ने ‘‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’’ के असफल होने पर कहा है कि दर्शकों को एक फिल्म के प्रति कड़ा रुख अपनाने का पूरा अधिकार है

Open in App

सुपरस्टार आमिर खान ने ‘‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’’ के असफल होने पर कहा है कि दर्शकों को एक फिल्म के प्रति कड़ा रुख अपनाने का पूरा अधिकार है और उन्हें लगता है कि दर्शकों को अपना गुस्सा निकालने का मौका मिला।

पिछले साल दिवाली के मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म ‘‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’’ में आमिर खान, अमिताभ बच्चन जैसे दिग्ग्ज अभिनेताओं ने मुख्य भूमिका निभाई थी। उनके अलावा फिल्म में कटरीना कैफ और फातिमा सना शेख सहित कई कलाकारों ने काम किया था। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म की रिलीज होने पर खूब आलोचना हुई और फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुँह गिरी।

आमिर ने कहा कि उन्हें निर्देशक विजय कृष्ण आचार्य को ‘‘माफ़’’ करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि सभी लोग एक अच्छी फिल्म बनाना चाहते हैं।

उन्होंने एक ग्रुप साक्षात्कार में कहा, ‘‘हर निर्देशक जो मेरे साथ काम करते हैं, वे अच्छे हैं और उनके इरादे अच्छे हैं। हम सभी का लक्ष्य एक अच्छी फिल्म बनाना होता है, लेकिन कभी कभी ऐसा नहीं हो पाता। फिल्म निर्माण मुश्किल है। हम एक टीम के रूप में काम करते हैं।’’

आमिर ने कहा ‘‘मैं ऐसे कई लोगों से मिला जिन्होंने मुझे बताया कि उन्हें फिल्म पसंद आई। लेकिन मैं इन बातों पर ध्यान नहीं देता। मेरे विचार से दर्शकों को अपने विचार रखने का पूरा अधिकार है और वे कड़ी आलोचना भी कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा ‘‘मैं लंबे समय से कोई फ्लॉप फिल्म भी नहीं दी है। इसलिए लोगों को अपना गुस्सा निकालने का मौका मिल गया जो कि ठीक भी है।

टॅग्स :आमिर खानठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?