लाइव न्यूज़ :

Laal Singh Chaddha Day-6 Box Office Collection: 75 फीसदी की गिरावट संग गिरी आमिर खान की फिल्म, की सिर्फ 2 करोड़ की कमाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 17, 2022 13:01 IST

फिल्म लाल सिंह चड्ढा का कारोबार आमिर खान की पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की तुलना में आधा है। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 2 करोड़ रुपए की कमाई की।

Open in App
ठळक मुद्देलाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान ने 3 साल से अधिक समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 2 करोड़ रुपए की कमाई की।लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

मुंबई: आमिर खान और करीना कपूर स्टारर लाल सिंह चड्ढा मंगलवार को कुछ खास प्रदर्शन करने में विफल रही। फिल्म ने अपने पांच दिनों के विस्तारित सप्ताहांत में 45.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, लेकिन मंगलवार को सिर्फ 2 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके विपरीत आमिर की ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने 2018 में 50.75 करोड़ रुपए का ओपनिंग डे कलेक्शन किया था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म की कमाई में पूरे 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।

द्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लोगों के एक वर्ग ने फिल्म का बहिष्कार करने के लिए कहा था। हालांकि, boxofficeindia.com पर एक रिपोर्ट ने फिल्म के कलेक्शन को साझा किया और कहा कि यह नकारात्मकता नहीं है, बल्कि कंटेंट है जो लाल सिंह चड्ढा की विफलता का कारण है।

रिपोर्ट में कहा गया, "कोई भी फिल्म किसी बाहरी कारण से इस तरह नहीं गिरती।" मंगलवार को फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी कहा कि फिल्म को 'अस्वीकार' कर दिया गया है और ये फिल्म रक्षा बंधन और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों का लाभ नहीं उठा सकी। उन्होंने पांच दिन के वीकेंड के कलेक्शन को शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, "लाल सिंह चड्ढा खारिज कर दिया गया है। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के पहले दिन की तुलना में पांच दिन का कुल योग [50.75 करोड़ रुपए; हिंदी संस्करण] रहा।"

लाल सिंह चड्ढा के जरिए आमिर खान ने 3 साल से अधिक समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। उनकी पिछली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान ने अग्रिम बुकिंग और इसके आसपास उत्सुकता के कारण बड़ी शुरुआत की थी, लेकिन नकारात्मक समीक्षाओं के कारण एक सप्ताह के बाद फ्लैट गिर गई। 50 करोड़ से अधिक की ओपनिंग के बाद इसने 6 दिन में 4.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?