लाइव न्यूज़ :

फर्श पर कुछ यूं लेटी नजर आईं आमिर की लाडली इरा खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 24, 2019 08:24 IST

आमिर खान की बेटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, इरा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी कोई ना कोई फोटो शेयर करती रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं।इरा अपने बॉयफ्रेंड मिशान कृपलानी के साथ रिलेशनशिप के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं।

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। इरा बॉलीवुड में एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किए बिना ही फैंस के बीच पहचानी जाती हैं। इरा अपने बॉयफ्रेंड मिशान कृपलानी के साथ रिलेशनशिप के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन हाल ही में इरा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

आमिर खान की बेटी इरा जल्द निर्देशन में डेब्यू कर रही हैं। यूरिपाइड्स मेडा को लेकर निर्देशक इरा का एक बूमरैंग वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में इरा फर्श पर नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों  वह फर्श पर लेटकर मदद के लिए पूछती नजर आ रही हों।

दरअसल वह इसमें सीन सिखाती नजर आ रही हैं। इसको लेकर इरा ने इंस्टाग्राम पर दिल की बात भी लिखी है। नवोदित डायरेक्टर इरा ने लिखा है कि मैं एक्टिंग में बहुत अच्छी नहीं हूं। मैं शर्मीली हूं और मैंने इसपर काम करने की जहमत भी नहीं उठाई क्योंकि मैं एक्टिंग करना ही नहीं चाहती लेकिन अगर आप निर्देशन करना चाहते हैं, तो आपको समय-समय पर एक्टिंग करने की आवश्यकता पड़ती है। या आप अभिनय करने करने में सक्षम हो या करने के लिए तैयार हों या कम से कम समझें कि यह कैसे काम करता है। यहां मुझे खुद को हावी करना पड़ता है, कभी-कभी मैं मैनेज करती हूं, कभी-कभी मैं नहीं कर पाती। मैं इस पर काम कर रही हूं। मेरे लिए भाग लेना ही महत्वपूर्ण है।

इरा आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने  वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह निजी जिंदगी की फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर करती रहती हैं।

कुछ समय पहले हाल ही में इरा ने बताया है कि वह सैटरडे नाइट को किस तरह से बिता रही हैं। इसी दौरान की उन्होंने फोटो शेयर की । इरा द्वारा शेयर की गई पहली दो फोटो में वो बिलकुल पार्टी मोड़ में अपने ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। वहीं तीसरे फोटो में वो पढ़ाई करती हुई नजर आईं।

फोटोज को शेयर करके इरा ने बेहद मजेदार कैप्शन भी दिया , उन्होंने लिखा, सैटरडे नाईट वाइब और वाकई में सैटरडे नाईट। इरा की ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?