लाइव न्यूज़ :

आमिर खान से दंगल हार जाएंगे सुल्तान? आमिर खान के मुकाबले इस कुश्ती में औंधे मुंह गिरे सलमान

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: September 2, 2018 17:34 IST

आमिर खान की दंगल ने भारत और पूरे विश्व में जितने पैसे नहीं कमाए थे उतने अकेले चीन से कमा लिए थे।

Open in App

बीजिंग, 2 सितंबरः सलमान खान की सुल्तान इसी सप्ताह चीन में रिलीज हुई है। लेकिन दो दिनों में सलमान खान की सुल्तान रफ्तार पकड़ती नजर नहीं आ रही है। सुल्तान की चीन में दो दिन की कमाई महज 14.38 करोड़ रुपये पहुंची है। जबकि सुल्तान की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी फिल्म दंगल ने चीन में झंडे गाड़ दिए थे। आमिर खान जब अपनी सबसे ज्यादा सफल फिल्म 'दंगल' लेकर चीन पहुंचे तो चीनियों उनके लिए पलकें बिछा दीं थीं। नतीजा कुछ ऐसा रहा-

दंगल की भारत और पूरे विश्व में जितनी कमाई नहीं हुई थी, अकेले चीन में (992.05 करोड़) उससे ज्यादा हुई। इससे भारतीय सिनेमा में एक संदेश आया, जिस आमिर खान ने कभी हॉलीवुड फिल्मों का रुख नहीं किया, हमेशा यह कहते रहे कि वे भारतीय दर्शकों के हीरो हैं, वही अपनी फिल्मों को चीन में रिलीज कराने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगाने लगे। इसकी एक बानगी हमें इस साल के शुरुआत में दिखी।

19 अक्टूबर 2017 को जब भारत में "सीक्रेट सुपरस्टार" रिलीज हुई तो महज ‎63.40 करोड़ पर सिमट गई, जबकि फिल्म दिवाली की छुट्टियों (पिछले साल दिवाली 30 अक्टूबर को थी) के इर्द-गिर्द रिलीज हुई थी। लेकिन यही फिल्म जब चीन में रिलीज हुई तो कमाई 500 करोड़ पार कर गई।ऐसे में आमिर के प्रोफेशनल प्रतिद्वंदी सलमान कैसे पिछड़ते। उन्होंने भी दोस्त निर्देशक कबीर खान के साथ मिलकर चीन में फिल्म रिलीज की सभी अर्हताएं पूरी कर "बजरंगी भाईजान" को चीनी मैदान में उतार दिया। लेकिन बजरंगी भाईजान भी आमिर खान की दंगल या सिक्रेट सुपरस्टार जैसी कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिर भी उसकी हालत सुल्तान जैसी नहीं हुई थी। पहले वीकेंड में बजरंगी ने 55 करोड़ रुपये बटोरे थे। लेकिन सुल्तान से ऐसी उम्मीद नहीं दिखाई देती।

टॅग्स :सलमान खानआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?