लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के बाद आमिर खान ने किया 'मोगुल' के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच, इस दिन होगी रिलीज

By विवेक कुमार | Updated: August 1, 2018 07:42 IST

गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' को सुभाष कपूर ने लिखा है। रणबीर से पहले अक्षय कुमार को फिल्म के लिए सलेक्ट किया गया था।

Open in App

मुंबई, 31 जुलाई: पिछले 1 साल से गुलशन कुमार की बायोपिक फिल्म 'मोगुल' चर्चा में है। इसे आमिर खान और भूषण कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। खबरों की मानें तो शो के लीड हीरो के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया गया है। वैसे रणबीर से पहले अक्षय कुमार को फिल्म के लिए सलेक्ट किया गया था लेकिन उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया। 

खबरों की मानें तो भूषण कुमार को लगता है कि गुलशन कुमार के रोल में रणबीर कपूर फिट बैठेंगे। रणबीर एक अच्छे एक्टर हैं और उनकी मार्केट वैल्यू भी बेहतर है। लेकिन अभी तक वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।''

खबरों की मानें तो आमिर खान ने इस सिलसिले में रणबीर कपूर से मुलाकात भी की है और  उन्होंने रणबीर  को इस रोल के लिए मनाने की कोशिश की है।

वैसे अगर रणबीर गुलशन कुमार का किरदार निभाने के लिए तैयार हो जाते हैं तो ये संजू के बाद उनकी दूसरी बायोपिक फिल्म होगी।

बता दें कि रणबीर ने एक इंटरव्यू में बायोपिक फिल्म करने के सवाल पर कहा था कि 'मुझे चुनौतियां पसंद हैं और मुझे पता है कि एक्टर्स की जॉब 9-5 की नहीं होती है। मुझे वास्तव में असाधारण चीजें करना पसंद है और वो  करूंगा। ये मेरे टैलेंट को उभारेंगी।'   

बता दें कि गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' को सुभाष कपूर ने लिखा है जो कि 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फ़िलहाल अब ये देखना बाकी है कि रणबीर इस फिल्म के लिए हामी भरेंगे या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा। 

टॅग्स :रणबीर कपूरआमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल