लाइव न्यूज़ :

आमिर खान ने की बेटी की शादी की तारीख की घोषणा, कहा- "मैं उस दिन बहुत रोने वाला हूं"

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 11, 2023 14:46 IST

इरा खान और नुपुर शिकारे की इस साल की शुरुआत में सगाई हुई थी और उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए एक अंतरंग लेकिन मजेदार सगाई पार्टी भी आयोजित की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमशहूर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी बेटी इरा खान की शादी की तारीख की घोषणा कर दी है।आमिर ने बताया कि इरा 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिकारे से शादी करेंगी।आमिर खान ने शादी की तारीख की पुष्टि करते हुए अपने होने वाले दामाद की तारीफ की।

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने अपनी बेटी इरा खान की शादी की तारीख की घोषणा कर दी है। इरा खान और नुपुर शिकारे की इस साल की शुरुआत में सगाई हुई थी और उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए एक अंतरंग लेकिन मजेदार सगाई पार्टी भी आयोजित की थी।

न्यूज18 से बातचीत करते हुए आमिर ने बताया कि इरा 3 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिकारे से शादी करेंगी। जहां यह अफवाह थी कि इरा इस साल के अंत तक शादी कर लेंगी, वहीं आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह 2024 की शुरुआत अपनी बेटी की शादी से कर रहे हैं। आमिर ने यह भी स्वीकार किया कि वह इरा की शादी पर बहुत भावुक होने हैं और परिवार मानसिक रूप से इसके लिए तैयारी कर रहा है।

न्यूज18 से आमिर खान ने शादी की तारीख की पुष्टि करते हुए अपने होने वाले दामाद की तारीफ की। आमिर ने कहा, "इरा 3 जनवरी को शादी कर रही है। उसने जो लड़का चुना है वैसे तो उसके घर का नाम पोपोये है, वह ट्रेनर है, उसके हाथ पोपोये जैसे हैं लेकिन उसका नाम नूपुर है। वह एक प्यारा लड़का है। जब इरा डिप्रेशन से जूझ रही थीं तो वह उनके साथ थे।" 

अपनी बात जारी रखते हुए आमिर खान ने आगे कहा, "वह वास्तव में ऐसा व्यक्ति है जो उसके साथ खड़ा रहा है और भावनात्मक रूप से उसका समर्थन किया है। मुझे खुशी है कि उसने एक ऐसा लड़का चुना है...वे दोनों एक साथ बहुत खुश हैं। वे बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं, वे वास्तव में एक-दूसरे की देखभाल करते हैं और एक-दूसरे की परवाह करते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह भले ही फिल्मी डायलॉग हो लेकिन मुझे लगता है कि नूपुर मेरे बेटे की तरह हैं। नूपुर बहुत अच्छा लड़का है, हमें सचमुच लगता है कि वह परिवार का हिस्सा है और उसकी मां प्रीतम जी, वह हैं जो पहले से ही हमारे परिवार का हिस्सा हैं।" 

यह पूछे जाने पर कि क्या वह शादी में भावुक होंगे आमिर ने कहा, "मैं तो बड़ा इमोशनल हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं ये तो तय है। परिवार में चर्चा शुरू हो चुकी है कि उस दिन आमिर का ख्याल रखना क्योंकि मैं बहुत इमोशनल हूं। मैं न तो अपनी मुस्कान और न ही अपने आँसुओं पर काबू पा सकता हूं।"

आमिर ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए काम से ब्रेक लिया था। ब्रेक के बारे में बात करते हुए आमिर ने कहा कि इससे उन्हें अपने परिवार के साथ रिश्ते सुधारने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, "मेरे परिवार के साथ मेरे रिश्ते में हर दिन सुधार हो रहा है और मैं इसका आनंद ले रहा हूं। मैं अपने बच्चों के साथ आनंद ले रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए एक अच्छा चरण है क्योंकि मैं आखिरकार लोगों को अपने व्यक्तिगत स्थान में अधिक स्पष्ट रूप से देख सकता हूं। जब मैं रचनात्मक दुनिया के जुनून में खो गया था, तो आपके आस-पास के लोग धुंधले हो जाते थे।" 

उन्होंने ये भी कहा, "ऐसा नहीं है कि वे आसपास नहीं हैं, ऐसा नहीं है कि आप उनसे प्यार नहीं करते, यहां तक ​​​​कि अगर थोड़ी सी भी असुविधा हो, तो मैं उनके साथ रहने के लिए सब कुछ छोड़ दूंगा। लेकिन वह सिर्फ आपात्कालीन स्थितियाँ थीं। ऐसा नहीं होना चाहिए. वह व्यक्ति आपके लिए दैनिक आधार पर महत्वपूर्ण होना चाहिए। ये वो चीजें हैं जो मैंने इन ढाई वर्षों में सीखीं और महसूस कीं, जिससे मैं काफी शांत हो गया हूं।"

टॅग्स :आमिर खानइरा खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?