लाइव न्यूज़ :

#MeToo अभियान: आमिर खान और किरण राव ने कहा-हम यौन उत्पीड़न की करते हैं निंदा

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 11, 2018 01:09 IST

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है।

Open in App

तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के बाद #MeToo अभियान ने दोबारा जोर पकड़ा लिया है। महिलाएं फिर से सोशल मीडिया में आपबीती जाहिर कर रही हैं और अपने शोषण के बारे में खुलकर बता रही हैं। वहीं, इस अभियान का कई लोग खुलकर समर्थन कर रहे हैं। साथ ही साथ गलत आरोपों को लेकर भी सजग रहने को कह रहे हैं। 

इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव का महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण को लेकर कहना है कि उनका प्रोडक्शन हाउस यौन उत्पीड़न के कृत्यों की निंदा करता है और इस संबंध में झूठे आरोपों की भी निंदा करता है।

आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने साझा बयान जारी कर कहा कि क्रिएटिव लोगों के तौर पर हम सामाजिक मुद्दों के समाधान  को आमिर खान प्रोडक्शंस में खोजने के लिए प्रतिबद्ध हैं, हम हमेशा यौन दुर्व्यवहार और किसी भी प्रकार के हिंसक व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखते हैं। उन्होंने कहा कि हम यौन उत्पीड़न के किसी भी कृत्य की निंदा करते हैं और समान रूप से हम झूठे आरोपों की भी निंदा करते हैं।

उन्होंने कहा कि दो हफ्ते पहले, जब  #MeToo के मामले सामने आए तो हमारे ध्यान में लाया गया था कि जिस व्यक्ति के साथ हम काम शुरू करने वाले हैं उस पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

आमिर और राव ने कहा है कि न हम एक जांच एजेंसी हैं, न ही हम किसी भी व्यक्ति पर फैसला सुना सकते हैं। ये काम न्यायपालिका का है। इस वजह से किसी पर लगे आरोपों के निष्कर्ष के बिना हमने फिल्म से दूर जाने का फैसला किया है।इन लोगों पर लगे हैं आरोप

अमेरिका से शुरू हुआ #MeToo मूवमेंट करीब दो साल बाद भारत में दोबारा शुरू हो चुका है। भारत में इसे शुरू करने का श्रेय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता को दिया जा रहा है। जब से तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, तब से कई मामले सामने आ चुके हैं। नाना पाटेकर पर आरप लगने के बाद से आलोक नाथ, क्वीन फिल्म के निर्देशक विकास बहल, एआईबी के कॉमेडियन उत्सव चक्रवर्ती, लेखक चेतन भगत, टीवी चैनल आज तक के निदेशक सुप्रियो प्रसाद, अभिजीत भट्टाचार्य, पत्रकार प्रशांत झा, एमजे अकबर इत्यादि पर #MeToo के तहत आरोप लगे हैं।

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया