लाइव न्यूज़ :

गुलशन कुमार की बायोपिक से फिर जुड़े आमिर,डायरेक्टर पर यौन शोषण के आरोपों के बाद छोड़ी थी फिल्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 11, 2019 08:40 IST

आमिर खान जल्दी ही गुलशन कुमार की बायोपिक मुगल में दिखाई देंगे। एक इंटरव्यू में आमिर ने इस बात की जानकारी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकैसेट किंग गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' लंबे समय से चर्चा में रही हैइस फिल्म में अक्षय कुमार काम करने वाले थे. उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, लेकिन फिर उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया.

कैसेट किंग गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' लंबे समय से चर्चा में रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार काम करने वाले थे. उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज हुआ था, लेकिन फिर उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया. अक्षय के बाद आमिर खान ने भी 'मोगुल' को छोड़ दिया.

फिल्म को लेकर नई खबर यह आ रही है कि इसमें आमिर खान ने फिर से वापसी कर ली है. उन्होंने पहले इस फिल्म को छोड़ने की वजह भी बताई है. आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा, ''फिल्म की शुरुआत में मुझे इस बारे में नहीं पता था कि फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर के खिलाफ कोई केस चल रहा है. मुझे लगता है कि ये केस 5 या 6 साल पुराना रहा होगा. वहीं जब यौन शोषण के खिलाफ 'मीटू' आंदोलन शुरू हुआ तो ये लाइमलाइट में आ गया.

हम सभी इससे काफी डिस्टर्ब थे. काफी सोचने के बाद हमने तय किया कि हम उन महिलाओं से बात करेंगे जिन्होंने सुभाष के साथ पिछले 5-6 वर्षों में काम किया हो. इस दौरान हमने पाया कि एक भी महिला ने सुभाष के बारे में कुछ बुरा नहीं बोला. बल्किउन्हें केयरिंग इंसान बताया. मेरी वजह से एक शख्स की जॉब खतरे में आ गई थीं. मेरे लिए सो पाना मुश्किल हो गया था.

मुझे इस केस के बारे में ज्यादा नहीं पता लेकिन इसमें किसी को भी दोषी नहीं ठहराया जा सकता. हमने काफी सोचने के बाद इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन को लिखा कि हम सुभाष के साथ फिर से काम करने पर विचार कर रहे हैं.'' आमिर ने कहा कि वह 'मी टू' मूवमेंट को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं, लेकिन सुभाष कपूर का केस ऐसा नहीं था. बहरहाल बता दें कि गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' उनके संघर्ष और सफलता की कहानी है.

टॅग्स :आमिर खानगुलशन कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल