लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अनन्या पांडे को कहा स्ट्रगलिंग दीदी, ऐक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

By वैशाली कुमारी | Updated: August 17, 2021 14:28 IST

अनन्या पांडे की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है, लेकिन इसी के चलते उन्हें कभी-कभी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है।

Open in App
ठळक मुद्देएक यूजर ने अनन्या पांडे का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'स्ट्रगलिंग दीदी' तक कह दिया अरबाज खान के शो 'पिंच' का पहला सीजन काफी सफल रहा था

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्मों के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर ही अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वैसे तो अनन्या की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है, लेकिन इसी के चलते उन्हें कभी-कभी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है।

अरबाज खान के पिंच शो में पहुंचीं अनन्या पाण्डे : 

हाल ही में अभिनेत्री अनन्या पाण्डे अरबाज खान के शो पिंच 2 पर पहुंची थीं। अरबाज खान के इस शो में सितारों को उनके बारे में सोशल मीडिया पर कहे गये तीखे कमेंट्स पर अपना जवाब देना होता है। अभिनेत्री अनन्या पांडे भी अरबाज के इस शो पर पहुंची जहां शो के होस्ट ने उन्हें कई सारे कमेंट पढ़कर सुनाए और हर कमेंट पर अनन्या ने जवाब भी दिया।

एक यूजर ने , अनन्या पाण्डे का उड़ाया मजाक : 

अरबाज खान ने अनन्या से एक यूजर का कमेन्ट पढ़कर बताया कि कैसे वह, उनके बोलने के तरीके का मजाक उड़ाता है। इतना ही नहीं एक यूजर ने ये भी कहा था कि अनन्या पांडे के बोलने के तरीके से उनके कान से खून निकल जाता है। इस पर अनन्या ने तुरंत माफी मांग ली। इसके साथ ही उन्होंने हँसते हुए कहा, 'मुझे माफ कर दो मैं अभी आपके लिए टिशू भेजती हूं'।

 'स्ट्रगलिंग दीदी' कहने पर अनन्या पाण्डे ने दिया जवाब : 

एक और यूजर ने अनन्या पांडे का मजाक उड़ाते हुए उन्हें 'स्ट्रगलिंग दीदी' तक कह दिया था। अरबाज खान ने जब इस बारे मे उनसे पूछा तो, अनन्या ने कहा, 'हां मुझे स्ट्रगलिंग दीदी क्यों बुलाते हो? ये बहुत मजेदार है।" बता दें कि राजीव मसंद के राउंडटेबल इंटरव्यू के दौरान अनन्या ने अपने पिता चंकी पांडे के स्ट्रगल की कहानी बताई थी। इसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा था। अनन्या ने कहा कि, 'सबकी अपनी जर्नी होती है और सबका अपना स्ट्रगल होता है'। इसके बाद वहां मौजूद अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा था, 'हां सबका अपना स्ट्रगल होता है लेकिन अंतर ये है कि जहां हमारे सपने पूरे होते हैं वहां इनका स्ट्रगल शुरू होता है। सिद्धांत के इस कमेंट के बाद से ही अनन्या जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो गई थीं''।

अरबाज खान के  'पिंच' शो का यह है दूसरा सीजन : 

बता दें कि अरबाज खान के शो 'पिंच' का पहला सीजन काफी सफल रहा था। इसके बाद से इसके दूसरे सीजन में सलमान खान भी नजर आए थे। उन्होंने भी यूजर्स के कमेंट पर अपना जवाब दिया था। एक यूजर ने ये तक दावा किया था कि सलमान की बीवी और एक बेटी दुबई में हैं। इस पर सलमान खान ने सफाई देते हुए इसे एक बहुत बड़ा झूठ कहा था।

टॅग्स :अनन्या पाण्डेयबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!